Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मिट्टी के ढेर से मिला 20 लाख का हीरा, बदल गई युवक की किस्मत
  • राष्ट्रीय

मिट्टी के ढेर से मिला 20 लाख का हीरा, बदल गई युवक की किस्मत

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
rns featured image new

पन्ना (आरएनएस)। जिले के निवासी इंद्रजीत सरकार सुबह जब घूमने निकले तो उन्हें हीरा खदान के पुराने मिट्टी के ढेर के पास कुछ चमकता हुआ दिखा तो उन्होंने तुरंत उस पत्थर को उठाया तो वह समझ गए कि है हीरा है। जिसको लेकर वह डायमंड ऑफिस जमा करने के लिए पहुंचे तो वह हीरा 4.38 कैरेट वजन का निकला जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए के लगभग आंकी जा रही है।
इंद्रजीत सरकार पिता रविंद्र नाथ सरकार निवासी ग्राम जरुआपुर सुबह अपनी पुरानी खुदी हुई हीरा खदान के पास से निकल रहा था और सोच रहा था कि इस खदान से कुछ नहीं मिला। मैं सोच ही रहा था कि 1 साल की कड़ी मेहनत के बाद भी कुछ प्रतिफल नहीं मिला तभी अचानक उसकी नजर चमचमाते हुए पत्थर पर पड़ गई और उसने उसे उठाकर घर ले आया। घर वालों को जब उसने पत्थर दिखाया तो सभी ने यही बताया कि यह पत्थर हीरा है। तत्पश्चात वह 11 जनवरी 2023 को हीरा कार्यालय पन्ना पहुंचा तो वहां हीरा पारखी अनुपम सिंह ने हीरे की जांच कर उसे जमा कर लिया। उन्होंने बताया कि यह उज्जवल जेम क्वालिटी का हीरा है। जिसे आगामी होने वाली हीरे की नीलामी में रखा जाएगा। हीरा विक्रय उपरांत संबंधित को टैक्स की राशि काटकर शेष रकम का भुगतान कर दिया जाएगा।
इंद्रजीत सरकार जोकि वास्तव में किसान है और इनकी आर्थिक हालत मध्यम है। इन्होंने पूर्व में खदान का पट्टा लेकर लगभग 1 साल कड़ी मेहनत से खुदाई व मिट्टी की धुलाई की लेकिन उस समय इनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। जिससे वह हताश और निराश थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। खदान का कार्य बंद होने के बाद उसे खदान की ही धूली हुई हीरे की चाल से बेशकीमती हीरा मिल गया। इंद्रजीत का कहना है कि इस हीरे की नीलामी के बाद जो पैसा मिलेगा वह हम अपनी खेती में लगाएंगे और नई तकनीकी के साथ आधुनिक खेती करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घने जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, 11 जनवरी से थी लापता
Next: विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने झोंका फायर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.