Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शिक्षा विभाग की नवीन 21 सेवाओं को लेकर दिया प्रशिक्षण
  • पौड़ी

शिक्षा विभाग की नवीन 21 सेवाओं को लेकर दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
rns featured image new

पौड़ी। अपणि सरकार योजना के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग के सभी हाइस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्यों को गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर शिक्षा विभाग की नवीन 21 सेवाओं के संबंध में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बताया गया कि हाल ही में विद्यालयी शिक्षा निदेशालय एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के उपक्रम आईटीडीए के संयुक्त समन्वय से शिक्षा विभाग की विभिन्न 21 सेवाओं को राज्य सरकार के ई-सर्विसेज पोर्टल पर इंटीग्रेट किया गया है।
ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पौड़ी प्रकाश चौहान ने बताया कि शासन द्वारा विभिन्न विभागों की जन केंद्रित सेवाओं को राज्य सरकार के यूनिफाइड पोर्टल पर समेकित किया जा रहा है। राष्ट्रीय ई गवर्नेंस योजना के तहत राज्य में अपणि सरकार योजना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की जन केंद्रित सेवाओं को नागरिकों के डोरस्टेप तक ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। नागरिक या आवेदक स्वयं, नजदीकी ई डिस्ट्रिक्ट केंद्र, सीएससी से आवेदन पत्र विभाग को भेज सकते हैं।
उन्होंने कार्यशाला में शिक्षा विभाग की सेवाओं हेतु डैमो यू आरएल व यूजर क्रेडेंशियल का प्रयोग कर अपणि सरकार पोर्टल का समग्र रूप से हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया। उनके द्वारा सेवाओं को निर्गत करने के संबंध में सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा रामेंद्र कुशवाहा आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक के भाई और दो संतों पर आश्रम कब्जाने का आरोप
Next: तिवाड़ के ग्रामीणों ने की पुनर्वास नीति के तहत भूमि आवंटन की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.