Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खानपुर के मुन्नाभाई शिक्षक को नहीं मिली जमानत
  • हरिद्वार

खानपुर के मुन्नाभाई शिक्षक को नहीं मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 08/01/2023
rns featured image new

रुड़की। किसी दूसरे के शैक्षिक प्रमाणपत्रों पर दस साल तक उसी के नाम से शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले मुन्नाभाई शिक्षक की जमानत याचिका लक्सर एडीजे कोर्ट ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी। एसआईटी जांच के बाद विभाग ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। खानपुर पुलिस ने पिछले महीने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पिछले दिनों नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस की एसआईटी टीम ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की थी। जांच में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने के कई मामले सामने आए थे। इन सभी में एसआईटी ने मुकदमें दर्ज कराए थे। खानपुर विकासखंड में शेरपुर बेला प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक के खिलाफ भी उप शिक्षाधिकारी ने एफआईआर कराई थी। जांच रिपोर्ट पर विभाग ने तभी उसे नौकरी से बर्खास्त भी कर दिया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि स्कूल में कार्यरत अशोक कुमार पुत्र भीम सिंह निवासी अग्रवाल मंडी पोस्ट टटीरी जनपद बागपत (यूपी) के शैक्षिक दस्तावेज सही हैं, लेकिन इनके आधार पर अशोक कुमार बनकर दस साल से मुरादाबाद जिले के साहूपुर गांव का शशिपाल पुत्र मलखान सिंह नौकरी कर रहा था।
जांच के बाद खानपुर पुलिस ने इसी 18 दिसंबर में शशिपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शशिपाल के अधिवक्ता विनीत कुमार ने लक्सर एडीजे कोर्ट में उसकी जमानत याचिका लगाई थी। एडीजे कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता भूपेश्वर ठकराल ने बताया कि दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागवानों ने की सेब की पौध मुहैया कराने की मांग
Next: जांच में फर्जी निकली महिला प्रधान की 8वीं की टीसी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.