Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लंबित राशन भाड़ा नहीं मिलने से राशन विक्रेताओं में आक्रोश
  • देहरादून

लंबित राशन भाड़ा नहीं मिलने से राशन विक्रेताओं में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 08/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार बावर जनजाति सस्ता गल्ला एसोसिएशन की बैठक में राशन विक्रेताओं ने राशन वितरण का भाड़ा सात माह से नहीं दिए जाने पर रोष प्रकट किया। जौनसार बावर जनजाति सस्ता गल्ला एसोसिएशन की बैठक रविवार को जीवनगढ़ स्थित जौनसार बावर भवन में संपन्न हुई। कहा कि जनवरी माह में लंबित भाड़ा नहीं दिए जाने पर फरवरी से राशन वितरण बंद कर दिया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार जौनसार बावर के राशन विक्रेताओं के साथ भेदभाव कर रही है। राशन विक्रेताओं को निशुल्क राशन का वितरण का भाड़ा बीते सात माह से नहीं दिया है, जबकि नियमित राशन भाड़ा भी तीन महीने से नहीं मिला है। भाड़ा नहीं मिलने से राशन विक्रेताओं के सामने समस्या पैदा हो गई है। राशन विक्रेताओं को अपनी जेब से भाड़ा चुकाना पड़ रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया। कहा कि अभी तक सभी राशन विक्रेता आम जनता के हितों को देखते हुए नियमित राशन वितरित कर रहे हैं, लेकिन लंबित भाड़ा नहीं मिलने पर उनके सामने गोदाम से राशन उठाने की समस्या पैदा हो जाएगी। कई ग्रामीण क्षेत्रों में घोड़े खच्चरों के माध्यम से राशन ढुलान होता है। ऐसे में विक्रेताओं को वाहन और घोड़े खच्चरों का भाड़ा देना मुश्किल हो गया है। कोई वाहन चालक और घोड़ा, खच्चर मालिक लंबे समय तक उधार में सामान ढुलान नहीं कराते हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी माह के अंत तक लंबित भाड़ा भुगतान नहीं होने पर फरवरी से राशन वितरण बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान अमर सिंह चौहान, गीता सिंह चौहान, श्याम सिंह राठौर, महेंद्र सिंह तोमर, धूम सिंह चौहान, आनंद शर्मा, अखिलेश गुप्ता, जनक सिंह तोमर, महिपाल तोमर, नंदाराम नौटियाल, भागीराम, चतर सिंह, दाताराम, सूरत सिंह चौहान, ज्ञान सिंह तोमर, राम सिंह, फतेह सिंह, जयपाल नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माँ के लिवइन पार्टनर ने किया 13 साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
Next: डीएम ने किया जोशीमठ के मारवाड़ी वार्ड में घर घर जाकर भूधंसाव स्थिति का जायजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.