Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धोखाधड़ी मामले का फरार इनामी गिरफ्तार
  • देहरादून

धोखाधड़ी मामले का फरार इनामी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाऊवाला में एक व्यक्ति की जमीन के फर्जी दस्तावेज और आईडी तैयार कर जमीन को बेचने के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे धोखाधड़ी के दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को सेलाकुई पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने गिरफ्तार कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
चंद्र शेखर पांडेय पुत्र देवकी नंदन पांडेय निवासी मेवार इंस्टीट्यूट सेक्टर 4-ए वसुंधरा गाजियाबाद यूपी मूल निवासी जाखणी पिथौरागढ़ की भाऊवाला में अपनी जमीन थी। उक्त जमीन के मामले में आरोपी विरेंद्र थापा पुत्र चन्द्र बहादुर थापा निवासी कुआंवाला हर्रावाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून हाल पता गुडरिच थाना विकासनगर देहरादून ने वर्ष 2019-20 फर्जी दस्तावेज तैयार किए व चंद्रशेखर पांडेय की फर्जी आईडी तैयार की। जिसके बाद आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति को फर्जी चंद्रशेखर बनाकर रजिस्टार कार्यालय और न्यायालय में खड़ा कर असली चंद्रशेखर पांडेय की जमीन को अस्सी लाख रुपये में बेच डाला। जिस पर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र थापा व उसके अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका दुरुपयोग करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद आरोपी वीरेंद्र थापा फरार हो गया।
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया। उत्तराखंड पुलिस मन्थन चुनौतिया एवं समाधान थीम के अन्तर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार तड़के थाना सेलाकुई और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक वर्ष से फरार दस हजार रुपये के इनामी आरोपी वीरेंद्र थापा हरबर्टपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर दिया है। एसएसपी दलीपसिंह कुंवर ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस मौके पर एसपी अपराध सर्वेंश कुमार, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ आशीष भारद्वाज मौजूद रहे। पुलिस की टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत, प्रभारी एसओजी दीपक धारीवाल, एसआई अनित कुमार, कांस्टेबल अरविंद, नवनीत नेगी, जितेंद्रसिंह, सोनी कुमार, मनोज कुमार व नवीन कोहली आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Next: सैंज तराणू में सैकड़ों फलदार सेब के वृक्ष आग से स्वाह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.