Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बरेली के मजदूर को वाहन ने रौंदा, मौत
  • नैनीताल

बरेली के मजदूर को वाहन ने रौंदा, मौत

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। परिवार के साथ घर लौट रहे एक मजदूर को रुद्रपुर से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर से घायल हुए मजदूर को चालक ने दुबारा रौंद दिया। इससे मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बरेली के कांधरपुर उमसिया कैंट निवासी तेज राम बीते एक साल से हल्द्वानी में रह रहा था। वह यहां पुताई का काम करता था। मृतक की पत्नी पुष्पा ने बताया कि वह बच्चों को लेकर कुछ दिन पूर्व ही यहां आई थी। गुरुवार को वह साइकिल से घर की ओर निकले थे। भगवानपुर तल्ला के पास रुद्रपुर से आ रहे एक वाहन ने तेज राम को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। कुछ देर बाद वाहन चालक वापस आ गया। देखते ही देखते उसने तेज राम के ऊपर वाहन चढ़ा दिया। आनन-फानन में तेज राम को एसटीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुष्पा ने बताया कि उन्होंने वाहन का नंबर नोट किया है। इस संबंध में वह पुलिस को तहरीर देंगी। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोहरे के चलते हवाई सेवाओं की समय सारिणी लड़खड़ाई
Next: खटीमा के होटल में रुके यूपी के रिटायर्ड डीएसपी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.