Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज बना सफेद हाथी: संजय पाण्डे
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज बना सफेद हाथी: संजय पाण्डे

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
sanjay pande

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज एक सफेद हाथी बन गया है, यह मेड़िकल कालेज तो बन गया पर अवस्थापना सुविधाओं का अभाव छात्र, रोगियों को भी बुनियादी जरूरतों के लिये तरसने को बाध्य कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने कहा कि जनपद के किसी भी जिला स्तरीय चिकित्सालय को तो छोड़िये, जिले के सबसे बड़े मेड़िकल कालेज में भी ईको जांच, एम.आर.आई. मशीन व ब्लड बैंक नहीं है, मरीजों को ब्लड लेने के लिए जिला चिकित्सालय पर निर्भर रहना पड़ता है, कोविड काल में शुरू किए गए ऑक्सीजन प्लांट का लाभ भी आम जन मानस को नहीं मिल रहा है सरकार ने ऑक्सीजन प्लांट तो लगा दिया, पर एक और उपकरण बूस्टर नहीं लगा है, जिसके द्वारा सिलिंडरों को रिफिल किया जाता है। यदि ये उपकरण लग जाता तो लोगों को हल्द्वानी के चक्कर नहीं काटने पड़ते। इस विषय पर पिछले दिनों जिला अधिकारी से बात भी की थी और लिखित रूप में प्रार्थना पत्र भी दिया था, जिलाधिकारी की ओर से बताया गया था कि यहाँ पर बूस्टर लगाने की कार्यवाही जल्दी ही होगी, पर अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। इसलिए जनता की समस्या को देखते हुए एक जन शिकायत मुख्यमंत्री जी के कार्यालय में भी डाली गई है, उन्होंने कहा की जल्दी ही वे इस पर एक जनजागरूकता अभियान भी चलाएंगे। एक तरफ सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्तियां कर रही है किन्तु, संसाधनों व उपकरणों के अभाव में उनकी प्रतिभाएं भी कुन्द हो रही हैं। एक तरफ जहाँ कॉलेज प्रशासन के पास जरूरी मशीनों के लिए बजट नहीं है। वहीं दूसरी तरफ फर्नीचर व गैर जरूरी चीजों पर पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है, मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद लोगो को उम्मीदें थी अब उन्हें इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। आज ये केवल रेफर सेंटर बन कर रह गया है, संस्थान में बहुत अनुभवी डॉक्टर है जो कि आवश्यक उपकरणों के अभाव में अपनी सेवाओं का लाभ स्थानीय जनता को नही दे पा रहे है। अत: सरकार जिन विभागों में उपकरण है वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती तथा जहां चिकित्सक है वहां उपकरणों की व्यवस्था करे। सरकार को मेडिकल कॉलेज शुरू करने से पहले बुनियादी सुविधाओं को जुटाना चाहिए, साथ ही मेडिकल काउंसिल को भी मान्यता देने से पहले सभी पहलुओं की जांच करनी चाहिए जिससे कि छात्र, छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो वो एक योग्य डॉक्टर बन कर अपने देश की सेवा कर सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झारखंड : रिम्स में ट्रॉलीमैन, सुरक्षा गार्डो की हड़ताल से मरीजों की जान पर आई आफत, 3 की हुई मौत
Next: बंद नाली से सड़क पर फैल रहा था पानी, ट्रैफिक पुलिस के जवान ने स्वयं की नाली की सफाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.