Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • चम्पावत जिले में 26 केंद्रों में होगी पटवारी-लेखपाल की लिखित परीक्षा
  • चम्पावत

चम्पावत जिले में 26 केंद्रों में होगी पटवारी-लेखपाल की लिखित परीक्षा

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत जिले में पटवारी और लेखपाल की लिखित परीक्षा 26 केंद्रों में होगी। आठ जनवरी को होने वाली परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। परीक्षा में कुल 5358 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में लिखित परीक्षा को लेकर तैयारी बैठक हुई। परीक्षा को लेकर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और परीक्षा प्रभारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कक्ष निरीक्षक के मोबाइल भी प्रतिबंधित रहेंगे। बताया कि सभी 26 परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। इस दूरी में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। जिले के तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। चम्पावत में नौ, लोहाघाट में आठ, टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक होगी। यहां एसडीएम रिंकू बिष्ट, अनिल चन्याल, सुंदन सिंह, सीईओ जितेंद्र सक्सेना, डीईओ बेसिक चंदन सिंह बिष्ट, बीईओ भारत जोशी, लोक सेवा आयोग के प्रकाश जोशी, हरीश फर्त्याल समेत तमाम प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुस्साए लोगों ने किया पुलिस थाने का घेराव
Next: भवन निर्माण विवाद में चले ईंट पत्थर, वीडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.