Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बिजली के दाम बढ़ाने के विरोध में सुमन पार्क पर दिया धरना
  • टिहरी

बिजली के दाम बढ़ाने के विरोध में सुमन पार्क पर दिया धरना

RNS INDIA NEWS 05/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी।  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने पार्टी की राज्य कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को बिजली के दामों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव के खिलाफ सुमन पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि धामी सरकार गरीबों की जेब काटने को उतारु हैं। तीसरी बार बिजली बिलों को बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
धरने के दौरान सुमन पार्क में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने विगत एक वर्ष में बिजली के दामों में तीन बार की बढ़ोतरी की है। अब पुनः 16.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव सरकार लेकर आयी है। यानि चौथी बार सरकार जनता की जेब काटने को तैयार है। वक्ताओं ने कहा कि उतराखंड तो ऊर्जा प्रदेश है और यहां के जनमानस ने गाहेबगाहे विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में अपना योगदान किया है। उस लिहाज से तो प्रदेश के नागरिकों को रियायती बिजली पाने का हकदार होना चाहिए। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर कॉरपोरेट लॉबी के हितों को साधने का आरोप लगाया। और सरकार से तत्काल प्रस्तावित बिजली बढ़ोतरी के दामों के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष भी जताया।धरने में पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य भगवान सिंह राणा,सफर सिंह नेगी,दिल्ला राणा, उर्मिला थपलियाल व मोहन लाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेंडर के बाद पोस्टर विवाद में मेयर और एमएनए आमने-सामने
Next: कांडा के सीएससी केन्द्रों की मनमानी वसूली के विरोध में मुखर हुए लोग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.