Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • एसडीएम कार्यालय में आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए अभिभावक और स्कूल संचालक भिड़े
  • बागेश्वर

एसडीएम कार्यालय में आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए अभिभावक और स्कूल संचालक भिड़े

RNS INDIA NEWS 13/10/2020
rns featured image new

बागेश्वर। निजी स्कूलों पर मनमानी फीस वसूलने के आरोपों के बीच एसडीएम ने स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों की बैठक बुलाई। बैठक में एसडीएम कार्यालय में ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए अभिभावक और स्कूल संचालक भिड़ गए। एसडीएम ने दोनों पक्षों को शांत कराया। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को मनमानी फीस वसूलने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। पिछले दिनों गरुड़ के एक अभिभावक तसलीम खान ने एसडीएम को ज्ञापन दिया था। इसमें उन्होंने एक स्कूल प्रबंधक पर बच्चों से अधिक फीस वसूलने और नहीं चुका पाने की स्थिति में उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने मंगलवार को बैठक बुलाई। इसमें क्षेत्र के सभी निजी स्कूल प्रबंधक मौजूद रहे। बातचीत के दौरान अभिभावकों ने एक बार फिर से फीस अधिक वूसलने के मामले को उठाया। इस पर स्कूल प्रबंधक विरोध करने लगे। इस बीच वहां के अन्य अभिभावकों ने भी स्कूलों पर अधिक फीस वसूलने की शिकायत करते हुए विरोध जताया। दोनों पक्षों में इस बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि एसडीएम ने मामले को संभाला और उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि कोई भी निजी स्कूल संचालक मनमानी फीस नहीं वसूल सकेगा। वह केवल सरकार से जारी आदेशों के अनुसार ट‌्यूशन फीस ही ले सकते हैं। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए मनमानी फीस वसूलने से बाज आने को कहा। भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की भी बात की। बैठक में जिला पंचायत सदस्य जनार्जन लोहनी, बहादुर सिंह कोरंगा, डीके जोशी, हरीश रावत, बबलू सहित निजी स्कूल प्रबंधक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारुति की ऑल्टो के दो दशक पूरे, अब तक 40 लाख कारें बिकीं
Next: 24 घंटे में सामने आए 58,467 नए मामले, 773 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.