Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एसओ पर अभद्रता का आरोप, भाजपाइयों का कनखल थाने में हंगामा
  • हरिद्वार

एसओ पर अभद्रता का आरोप, भाजपाइयों का कनखल थाने में हंगामा

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
22 (20)

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में हुई एक युवक की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया। भाजपाइयों ने एसओ कनखल नरेश राठौड़ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को थाना कैंपस में जमकर हंगामा काटा। कई घंटों तक चले हंगामे और धरने के दौरान भाजपाइयों की एसओ से जमकर नोकझोंक हुई। विवाद की शुरुआत सोमवार देर रात हुई। क्षेत्र की इंजन वाली हवेली के बाहर कारोबारी मनोज गोयल की दुकान है। उनकी दुकान पर रोहित शर्मा निवासी मिश्रा गार्डन कार्यरत हैं। सोमवार देर रात वह दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वहां पहुंचे अमित अग्रवाल से उसकी किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। आरोप है कि अमित अग्रवाल ने अपने भाइयों मोनू एवं अंशुल के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।
बुरी तरह पिटाई के बाद तीनों भाई मौके से फरार हो गए। इधर, चोटिल युवक को अपने साथ लेकर भाजपाई सीधे कनखल थाने पहुंच गए। भाजपाइयों ने थाना कैंपस में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ नरेश राठौड़ ने बेतरतीब ढंग से दोपिहया वाहन खड़े करने को लेकर एतराज जताया, जिसे लेकर उनकी भाजपाइयों से नोकझोंक भी हुई। देर रात भाजपाइयों की मौजूदगी में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों भाईयों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
देर रात भाजपाई वापस लौट गए लेकिन मंगलवार दोपहर एसओ नरेश राठौड़ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पहुंचे भाजपाइयों ने थाना कैंपस में धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। भाजपाई लगातार एसओ के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। एसओ के समझाने बुझाने पर भाजपाई टस से मस नहीं हुए। कई घंटों तक चले हंगामे के बाद सीओ सिटी मनोज ठाकुर मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी मनोज ठाकुर ने भाजपाइयों को समझाना चाहा लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ।
प्रदर्शनकारियों में मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, पार्षद प्रशांत सैनी, शुभम मंडोला, नितिन शर्मा, सचिन अग्रवाल, सुमित लखेड़ा, अनिमेष शर्मा, पुष्पराज कुशवाहा, दिनेश कालरा, जीवन शास्त्री, राजन शर्मा, निकुंज शर्मा, संदीप अरोड़ा, सुमित सक्सेना, मनोज वर्मा, हरिओम मल्होत्रा, सिद्धार्थ कौशिक समेत अनेक भाजपाई शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमे की अनुमति
Next: राशिफल 04 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.