Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला ने पति पर लगाया तीन तलाक देने का आरोप, केस दर्ज
  • देहरादून

महिला ने पति पर लगाया तीन तलाक देने का आरोप, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में पति, सास, ससुर पर मारपीट, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी और दहेज के लिए उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोई बस्ती निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2020 में मोहम्मद आलम, निवासी रामपुर कला से हुई थी। शादी के बाद से ही सास, ससुर और पति उसका दहेज के लिए उत्पीड़न कर मारपीट करते रहते थे। बावजूद वह ससुरालियों के जुल्म सहती रही। लेकिन ससुराली नहीं माने। ससुर नाथो, सास बानो व पति मोहम्मद आलम लगातार दहेज के लिए उत्पीड़न करते रहे। बताया कि तीनों आरोपी उसके साथ मारपीट करते रहे और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि हाल में पति ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। जिसके बाद वह मायके में रहकर जीवन यापन कर रही है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गेस्ट हाउस में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Next: विद्युत मूल्य बढ़ोत्तरी के विरोध में पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.