Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला समेत दो की मौत
  • देहरादून

संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला समेत दो की मौत

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। दो अलग-अलग गांवों में एक महिला सहित दो लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। अस्पताल में मृत घोषित किये जाने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेहमन अस्पताल से पुलिस को अलग-अलग डेथ मेमो मिले। जिसमें रूपा (34) पत्नी लाखन] निवासी भीमावाला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि गेहूं को कीटों से बचाने की दवा का पैकेट फाड़ने के दौरान रूपा के मुंह में कीटनाशक पदार्थ चला गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल रूपा को लेहमन अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि एक अन्य मामले में ऋषिपाल (65) पुत्र वीर सिंह, निवासी बाबूगढ़ ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि ऋषिपाल काफी दिनों से अस्वस्थ होने के कारण परेशान चल रहा था। जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया कि समय पर अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जांच पडताल में मिलने वाले साक्ष्यों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैनी सभा ने धूमधाम से मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती
Next: बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का कांग्रेस ने किया विरोध, सरकार का फूंका पुतला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.