Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई में अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
  • देहरादून

सेलाकुई में अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। कोहरे और शीतलहर के चलते जहां लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं, वहीं सेलाकुई क्षेत्र में सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलों को ओर बढ़ा दिया है। बिजली कटौती से लोगों को ठंड के मौसम में बिजली-पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम सेलाकुई में सुबह 8 से 10 बजे तक लगातार बिजली की अघोषित कटौती कर रहा है। पछुवादून क्षेत्र में इन दिनों रात खुलने के बाद से ही कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर चल रही है। जिसके चलते लोग करीब ग्यारह बजे तक घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लेकिन बिजली कटौती के चलते पानी की आपूर्ति ठप रहने से लोगों की मुश्किलें ओर बढ़ गई हैं। यह कटौती किसी एक दिन की नहीं, बल्कि लगातार हो रही है। मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर साढ़े 9 बजे तक कटौती रही। जबकि 12 बजे से सवा 12 बजे तक बिजली गुल रही। ढाई बजे से लेकर तीन बजे तक बिजली गुल रही। पांच बजे फिर बिजली पंद्रह मिनट के लिए गुल रही। इस तरह सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार बिजली की आंख मिचौनी का खेल चल रहा है। जिससे क्षेत्र में लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अतोल रावत का कहना है कि कटौती ग्रिड से हो रही है। कहा कि कई बार लाइनों में फॉल्ट आने के चलते भी आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने की जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत देशी-विदेशी प्रतिभागियों के प्रस्तावित दौरों के सम्बन्ध में बैठक
Next: कार की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.