Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कनाडा सरकार का बड़ा फैसला, दो साल तक प्रॉपर्टी खरीदने पर लगाया बैन
  • अंतरराष्ट्रीय

कनाडा सरकार का बड़ा फैसला, दो साल तक प्रॉपर्टी खरीदने पर लगाया बैन

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
rns featured image new

ओटावा। कनाडा में सरकार ने विदेशियों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आवास की कमी का सामना कर रहे स्थानीय लोगों को अधिक घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कनाडा में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने वाले विदेशियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये प्रतिबंध रविवार (1 जनवरी) से प्रभावी हो गया है। हालांकि, अधिनियम में कई अपवाद भी हैं।
सरकार ने फैसला किया है कि विदेशी लोग दो साल तक कनाडा में आवासीय संपत्ति नहीं खरीद पाएंगे। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 से लागू हो गया है। सरकार का कहना है कि इससे स्थानीय लोगों के लिए घर उपलब्ध हो सकेंगे। कनाडा के लोग घर की समस्या से परेशान हैं। कनाडा सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध में कुछ अपवाद भी हैं। शरणार्थियों और स्थायी निवासियों (जो नागरिक नहीं हैं) को घर घरीदने की अनुमति है। प्रतिबंध केवल शहर में बने घरों पर लागू है। ग्रीष्मकालीन कॉटेज जैसी मनोरंजक संपत्तियों को खरीदने पर रोक नहीं है।
घर की कीमत कनाडा के लोगों के लिए बड़ा मुद्दा है। 2021 के चुनाव में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने वादा किया था कि उन्हें जीत मिलती है तो विदेशी लोगों के घर खरीदने पर दो साल के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाएंगे। जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने चुनाव के दौरान कहा था कि कनाडा में घरों की मांग अधिक है। इसने मुनाफाखोरों, धनी निगमों और विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया है। इसके चलते घरों की कीमतें आसमान छू रही हैं। बड़ी संख्या में घर खाली हैं। उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। घर लोगों के लिए हैं, निवेशकों के लिए नहीं।
विदेशी लोगों के घर खरीदने पर लगाए गए प्रतिबंध का असर भी दिख रहा है। घरों की कीमत में कमी आ रही है। कैनेडियन रियल एस्टेट एसोसिएशन के अनुसार औसत घर की कीमतें 2022 की शुरुआत में 5.9 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक के शिखर से गिरकर पिछले महीने 4.65 लाख अमेरिकी डॉलर पर आ गईं हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राहक को लूटने में ढाबा संचालक गिरफ्तार
Next: टैक्सी-बाइक की भिड़ंत, खाई में गिरने से बचा टैक्सी वाहन

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.