Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी, मौत
  • ऊधम सिंह नगर

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी, मौत

RNS INDIA NEWS 01/01/2023
faansi hang

रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे का फंदा बनाकर महिला ने मौत को गले लगा लिया। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार को गोल्ज्यू कॉलोनी रामेश्वरपुर लालपुर निवासी अजय ने परिवार के साथ नव वर्ष के स्वागत की तैयारी की थी। रात में वे केक के साथ मटन बना रहे थे। पत्नी सुनीता आयु 35 वर्ष खाना बनाते हुए अपने मायके के लोगों से वीडियो कॉल में बात कर रही थी। इसी दौरान अचानक सुनीता वहां से बाहर निकली और छत पर जाकर कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। उसके दोनों बच्चे भी दावत की तैयारी में साथ लगे थे। काफी देर तक जब सुनीता वापस नहीं आई तो अजय ने उसको आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला।
अजय को कुछ शंका हुई तो वह छत पर गये तो वहां सुनीता को झूलता देख उसके होश उड़ गए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे छत पर आ गए। हल्ला सुनकर आस पड़ोस के लोग वहां जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर रुद्रपुर स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। रविवार सुबह महिला एसआई नीलम मेहता ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। अजय ने पुलिस को बताया की दोनों पति-पत्नी बालाजी ऑटो में काम करते हैं। अचानक हुई घटना से परिवार स्तब्ध है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया
Next: शी जिनपिंग ने पहली बार माना, कोरोना की कड़ी चुनौती का सामना कर रहा चीन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.