Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नए साल पर धर्म नगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धालुओं की भीड़ से लगा जाम
  • हरिद्वार

नए साल पर धर्म नगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धालुओं की भीड़ से लगा जाम

RNS INDIA NEWS 01/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगा गंगा का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। वहीं साल का पहला दिन रविवार होने से हरिद्वार में भारी जाम की स्थिति बन गई। घंटों तक लोगों के वाहन जाम में फंसे रहे। जाम के कारण लोगों का मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो गया। रविवार को धर्मनगरी में सुबह चार बजे से श्रद्धालु हरकी पैड़ी पहुंचना शुरू हो गए थे। अधिकांश श्रद्धालु ने अपने नए साल की शुरुआत गंगा में डुबकी लगा कर की। सुबह के समय ठंड और कोहरे पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ती दिखी। दिनभर श्रद्धालुओं का हरकी पैड़ी पहुंचने का सिलसिला जारी रही। वहीं श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ धर्मनगरी के बाजारों में भी जुटी रही। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। बाजार में खाने-पीने के प्रतिष्ठानों पर भी लोगों की भीड़ रही। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण धर्मनगरी में जाम लग गया। हाईवे और आंतरिक मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक सुचारू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शिवमूर्ति चौक से ललतारौपुल, हरकी पैड़ी, अपर रोड, भीमगोड़ा तक जाम से जनता परेशान रही। ललतारौपुल से चंडीघाट चौक, चंडीघाट चौक से दूधाधारी चौक, चंडीघाट से नजीबाबाद रोड पर लोगों के वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। सड़कों पर भारी जाम लगने से ट्रैफिक पुलिस के साथ सीओ ट्रैफिक राकेश रावत ने खुद सड़क पर उतर कर जाम खुलवाने लगे। लेकिन वाहनों को संख्या अधिक होने के कारण किसी तरह पुलिस वाहनों को आगे बढ़ती रही।
हिमांशु सैनी ने कहा कि हरकी पैड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने नए साल की शुरुआत है। गंगा से देश और प्रदेश में खुशहाली आए इसके लिए कामना की हैं। इस बार नए साल की शुरुआत गंगा के आशीर्वाद से की है।
अंशुल कुमार ने कहा कि गंगा में डुबकी लगाकर गंगा का आशीर्वाद लिया है। पहले नया साल दोस्तों के साथ पर्यटक स्थल पर जा कर मानते थे। इस वर्ष हरकी पैड़ी पहुंच कर नए साल की शुरुआत की है। हरिद्वार से नए साल की शुरुआत करके मन को खुशी मिली है।
सीओ ट्रैफिक राकेश रावत ने कहा कि पहाड़ों से पर्यटक बड़ी संख्या में वापस लौट रहे हैं। साथ ही दूधाधारी चौक के पास फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण सर्विस रोड कम हो गई है। फ्लाई ओवर निर्माण के कारण भी हल्की जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। मौके वाहनों का संचालन सुचारू कराया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीड़ितों के खाते में लौटाई 98 हजार से अधिक की धनराशि
Next: बीजीयू बना कोटद्वार का पहला ऑनलाइन परीक्षा केंद्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.