Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार पुलिस ने लौटाए 33 लाख कीमत के 201 खोए मोबाइल
  • हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने लौटाए 33 लाख कीमत के 201 खोए मोबाइल

RNS INDIA NEWS 31/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। नए साल की पूर्व संध्या पर हरिद्वार पुलिस ने लोगों के खोए हुए मोबाइल वापस दिलाकर आमजन के चेहरे पर खुशियां ला दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने 33 लाख कीमत के 201 मोबाइल फोन बकायदा समारोह आयोजित कर आमजन को सौंपे। हर किसी का मोबाइल फोन वापस मिलने पर खुशी का ठिकाना न रहा। सभी बार-बार पुलिस महकमे का शुक्रिया अदा करते रहे। जिले के थाने-कोतवाली में रोजाना मोबाइल फोन खोने की शिकायत मिलना आम है लेकिन खोए हुए मोबाइल फोन के वापस मिलने पर आमजन की खुशी देखते ही बनती थी। कुछ ऐसा ही नजारा जिला पुलिस कार्यालय में देखने को उस वक्त मिला जब एसएसपी अजय सिंह ने एक एक कर आमजन को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए। महंगे-महंगे मोबाइल फोन को वापस मिलने पर आमजन प्रफुल्लित नजर आए। हर कोई बार-बार एसएसपी अजय सिंह का आभार व्यक्त करते रहे। आमजन ने एसएसपी अजय सिंह को बताया कि वे तो मोबाइल फोन मिलने की आस छोड़ चुके थे लेकिन अब फोन वापस मिलने पर उनका पुलिस पर विश्वास कई गुना बढ़ा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रोजाना खोए हुए मोबाइल फोन की शिकायत पर संज्ञान लिया जाता है, उसी का ही नतीजा है कि इतनी बड़ी संख्या में आमजन के मोबाइल फोन रिकवर हो गए। उन्होंने बताया कि सीआईयू एवं साइबर सेल ने कई राज्यों में पहुंच चुके कई मोबाइल फोन को खोजने में खासी मशक्कत की है, जो काबिले तारीफ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को एक जनवरी से मिलेगा फ्री राशन
Next: सड़क निर्माण को ग्रामीण एक जनवरी को करेंगे देहरादून कूच

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.