Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • वन दरोगा भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने मांगी नियुक्ति
  • पिथौरागढ़

वन दरोगा भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने मांगी नियुक्ति

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। वन दरोगा भर्ती मामले में जांच में हीलाहवाली को लेकर चयनित युवाओं ने असंतोष जताया है। उन्होंने एसटीएफ से जांच में तेजी लाने व सरकार से नियुक्ति की मांग की है। गुरुवार को वन दरोगा भर्ती में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने विधायक मयूख महर को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में वन दरोगा के 316 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकले। इसमें पूरे प्रदेश से 80 हजार से अधिक युवा शामिल हुए। यूकेएसएसएससी ने 16 जुलाई से 25 जुलाई 2021 में 18 पालियों में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई। ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की जून माह में शारीरिक दक्षता परीक्षा भी पूर्ण हो चुकी है। भर्ती में धांधली की शिकायत के बाद एसटीएफ जांच कर रही है। 6 महिने बीतने के बाद भी वन दरोगा भर्ती जांच कहां तक पहुंची है किसी को जानकारी नहीं है। विधायक महर ने अभ्यर्थियों को वन विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता करने व सदन में बात रखने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालो में कमल जोशी, दीपक राठौर, हिमांशु भट्ट, सुनीता पाठक, रेखा बिष्ट, संतोषी शामिल रहे।
भर्ती घोटालों में जांच तक सीमित हुई सरकार: वीडीओ भर्ती घोटाले सहित अन्य भर्ती घोटालों में सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। बेरोजगार संघ के सुरेश धामी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को जांच करने के नाम पर ही गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में अन्य भर्ती घोटालों की जांच पूर्ण हो चुकी है पर रिपोर्ट बाहर नहीं आ रही है। युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से रिपोर्ट को सार्वजनिक करने व आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट लगाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीआईएसएफ का जवान बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next: प्रगतिशील किसान के फार्म हाउस से प्रभावित हुए डीएम

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.