Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सीआईएसएफ का जवान बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

सीआईएसएफ का जवान बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
default featured image

पौड़ी। पुलिस ने सीआईएसएफ का जवान बनकर फर्नीचर बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक इनामी आरोपी को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी के साथियों की भी पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि बीते अक्तूबर महीने को पैठाणी के खंड मल्ला निवासी लीलावती देवी पत्नी हरिवंश सिंह नेगी ने थाना पैठाणी में शिकायत दर्ज करवाई कि मेरे पति ने फेसबुक पर एक फर्नीचर बेचने का विज्ञापन देखा। जिस पर मोबाइल नंबर भी था। कहा कि हमें फर्नीचर की जरूरत थी। जिस पर उनके पति ने अपने मोबाइल से उक्त नंबर पर संपर्क किया तो युवक ने अपना नाम सुमित कुमार बताते हुए कहा कि वह सीआईएसएफ दिल्ली में नौकरी करता है और उसका ट्रांसफर अंडमान निकोबार हो गया है। ट्रांसफर होने के चलते वह अपना फर्नीचर, टीवी, एसी बेचना चाह रहा है। एसएसपी ने बताया कि महिला के पति ने सामान लेने के लिए युवक द्वारा बताए गए कई बैंक खातों में कुल 4 लाख 31 हजार दो सौ सैंतीस रुपये की धनराशि डाली लेकिन उसके बाद युवक द्वारा ना ही फोन उठाया गया और ना ही फर्नीचर दिया गया। बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पैठाणी थाने के उपनिरीक्षक रमेश जयाड़ा को सौंपी गई। एसएसपी ने बताया कि युवक गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। जिस पर युवक पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। बताया कि आरोपी युवक परवेज 22 साल, निवासी उदाका, हरियाणा को हरियाणा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान, प्रेमचंद्र, नवाब हैदर, अमरजीत, हरीश, अरविंद शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन बेचने के नाम पर 3 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज
Next: वन दरोगा भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने मांगी नियुक्ति

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.