Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अजब गजब: मुर्गी ने एक दिन में दिए 31 अंडे, अल्मोड़ा जनपद का है मामला
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अजब गजब: मुर्गी ने एक दिन में दिए 31 अंडे, अल्मोड़ा जनपद का है मामला

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
IMG-20221227-WA0000

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: देवभूमि उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन अजीबो गरीब खबरें सामने आती रहती हैं, आज एक ऐसी खबर से हम आपको रूबरू करवाने जा रहे है जो हैरान कर देने वाली खबर है, खबर जनपद अल्मोड़ा के भिकियासेन विकासखंड से है जहा एक मुर्गी ने एक दिन में 31 अंडे दिए। क्षेत्र के तमाम लोग भी इस अजूबी मुर्गी को देखने पहुंच रहे हैं। जो भी यह सब देख रहा है हैरान हो जा रहा है। पहले ऐसा कहीं देखने-सुनने में नहीं आया है। लोग बासोट के गिरीश चंद्र बुधानी की मुर्गी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज करने की मांग करने लगे हैं। आपको बता दे कि यहां एक मूंगफली और लहसुन खाने की शौकीन मुर्गी लगातार अंडे दे रही है। इस मुर्गी ने एक दिन में ही 31 अंडे देकर सबको हैरत में डाल दिया है। खास बात यह है कि इस मुर्गी को किसी किस्म की बीमारी नहीं और यह पूरी तरह स्वस्थ है।
ऐसे शुरू हुई अंडे देने की गजब कहानी
गिरीश चंद्र बुधानी पुत्र पीतांबर दत्त बुधानी ने बताया कि इन मुर्गियों को लाए तीन-चार माह ही हुए हैं। वह अकसर टूर एंड ट्रेवल्स के काम के सिलसिले में बाहर जाया करते हैं। गत रविवार को उनके बच्चों ने सूचित किया कि उनकी एक मुर्गी ने 05 अंडे दे दिए हैं। जब उन्होंने यह सुना तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि उनकी मुर्गी ने इतने कम समय में एक साथ पांच अंडे दे दिए। शाम को जब वह घर आये तो पाया कि मामला पूरी तरह सत्य है। सबसे ज्यादा हैरान तो वह तब हो गये जब हर 10 से 15 मिनट में वह 10- 10 अंडे देने लगी। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को जब वह काम के सिलसिले में बाहर गए तो उनके बच्चों ने उस मुर्गी को अपने साथ कमरे में रख लिया। सुबह 08 से रात 10 बजे तक दे दिए 31 अंडे, गिरीश चंद्र बुधानी ने बताया कि रविवार, 25 दिसंबर को जब वह शाम को 05 बजे तक घर लौटे तब तक उनकी मुर्गी लगातार दो-दो करके अंडे देती जा रही थी। इस तरह रात 10 बजे तक उसने पूरे 31 अंडे दे डाले। यह देखकर वह बहुत अचम्भे में पड़ गए। गिरीश चंद्र ने बताया कि उन्हें यह सब देख शक हुआ कि कहीं उनकी मुर्गी बीमार तो नहीं, लेकिन पशु चिकित्सक ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया। फिर उन्हें शक हुआ कि कहीं उनकी मुर्गी को कोई ऊपरी हवा तो नहीं लग गई। इस हेतु उन्होंने अपने पिताजी से संपर्क किया और पूरी घटना उन्हें बताई। हालांकि उनका कहना है कि जांच-परख में ऐसा भी कुछ नहीं लग रहा है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश नहीं होने से किसान, बागवान परेशान
Next: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.