Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रणधार बांगर में 60 आर्थिक कमजोर छात्रों को बांटी स्कूल ड्रेस
  • रुद्रप्रयाग

रणधार बांगर में 60 आर्थिक कमजोर छात्रों को बांटी स्कूल ड्रेस

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। कमला डालमिया चैरिटी ट्रस्ट कोलकाता के सहयोग से जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रणधार बांगर में 60 निर्धन छात्रों को स्कूल ड्रेस व ट्रैक सूट तथा 65 बच्चों को एक एक जोड़ी मौजे वितरित किए गए। विद्यालय परिवार ने इस नेक कार्य के लिए ट्रस्ट का आभार जताया। जखोली ब्लाक के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रणधार बांगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने छात्रों को अपने बचपन से लेकर आज तक के मुकाम पर पहुंचने की प्रगतिशील गाथा सुनाई। कहा कि मैं अपना यह जीवन सदैव जनता के लिए समर्पित रखूंगी। विद्यालय में क्रीडा स्थल के ऊपर सीड़ियों के निर्माण एवं छात्र छात्राओं को क्रीड़ा सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने बाबा विनय ब्रह्मचारी के सहयोग से अभी तक हजारों निर्धन परिवारों को राशन, त्रिपाल तथा कंबल एवं अनेक विद्यालयों में निर्धन छात्र छात्राओं को वस्त्र वितरण करा चुके है। कहा कि यदि हम इस जीवन में किसी के कुछ काम आ सके तभी हमारा जीवन सफल एवं सार्थक है। कमला डालमिया चैरिटी ट्रस्ट कोलकाता की ओर से विद्यालय में वस्त्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। इसमें मेरी केवल सेविका की भूमिका है। बताया कि इससे पूर्व ट्रस्ट के माध्यम से राइका जाखाल में 200 छात्र छात्राओं को गरम ट्रैकसूट, मौजे एवं टोपिया वितरित किए जा चुके है। अंत में अतिथियों एवं छात्र छात्राओं ने सामूहिक भोजन एक साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय के 15 छात्र छात्राओं को जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार के साथ नगद धनराशि भी प्रदान की गई। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री अनिता कोठारी, विद्यालय के प्रबंधक संपूर्ण सेमवाल, प्रधानाचार्य सतीश सेमवाल, स्वर्ग आश्रम के विनय ब्रह्मचारी, जखवाली तल्ली की प्रधान दीपा देवी, सतवीर सिंह धिरवाण, दीवान सिंह धिरवाण, पीडी सेमवाल, स्वामी सत्यानंद, तिरेपन सिंह धिरवाण सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड प्रबंधन की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की
Next: टिहरी जन्मोत्सव पर कार्यक्रम 29 दिसंबर को

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.