Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • निजीकरण के खिलाफ नैनीताल बैंक कर्मचारियों ने की सभा
  • नैनीताल

निजीकरण के खिलाफ नैनीताल बैंक कर्मचारियों ने की सभा

RNS INDIA NEWS 25/12/2022
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन ने बैंक को निजी हाथों में बेचे जाने के निर्णय का विरोध किया। बैठक कर तय किया कि इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। कर्मचारियों ने एक स्वर में इस निर्णय का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन की साधारण सभा नैनीताल स्थित गोवर्धन कीर्तन हॉल में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में बैंक ऑफ बड़ोदरा नैनीताल बैंक से अपनी हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह निर्णय उत्तराखंड के एकमात्र राष्ट्रीय कृत बैंक की पहचान को खत्म करने का निर्णय है। इससे कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता का माहौल बन रहा है। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अभय गुप्ता महामंत्री प्रवीण शाह ने कहा कि नैनीताल बैंक ऑफ बेचने की प्रक्रिया का कर्मचारी यूनियन पुरजोर विरोध करता है। इसे खिलाफ आगे बढ़कर कर्मचारी लड़ेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन बिष्ट ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि हर हालात में कर्मचारी हितों की रक्षा की जाएगी। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि उन्हें नैनीताल बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय मंजूर है। परंतु नैनीताल बैंक को निजी हाथों में बेचे जाने के निर्णय का वह हर स्तर पर विरोध करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष मुनेश पंत राजेश पांडे निर्मल जोशी त्रिभुवन फर्त्याल सहित 200 से अधिक सदस्यों ने शिरकत की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में हुआ यह जटिल ऑपरेशन, मरीज के अंग थे विपरीत दिशा में
Next: डोईवाला कॉलेज में अध्यक्ष सहित पांचों पदों पर एबीवीपी की जीत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.