Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा परिसर में अध्यक्ष पद पर पंकज ने मारी बाज़ी, गौरव बने सचिव
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा परिसर में अध्यक्ष पद पर पंकज ने मारी बाज़ी, गौरव बने सचिव

RNS INDIA NEWS 24/12/2022
IMG-20221224-WA0002

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के सोबन सिंह जीना कैंपस अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए। एनएसयूआई के पंकज सिंह कार्की ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। पंकज सिंह कार्की को 2063 मत मिले और प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के कृष्ण कुमार सिंह नेगी को 786 मत मिले। अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर 16 उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी। परिसर में 5876 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। अपराह्न 2 बजे तक हुए मतदान में 9 बूथों पर कुल 2955 छात्र छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर थी। लेकिन मामला वहाँ ख़राब हुआ जब एबीवीपी के बागी आशीष जोशी ने भी दावेदारी पेश की थी, लेकिन परिसर चुनाव कमेटी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया। शुक्रवार को आयोजित आमसभा के दौरान जहाँ सभी प्रत्याशियों ने शक्तिप्रदर्शन किया वहीं एबीवीपी के बागी आशीष ने भी जुलूस निकाला। शनिवार को हुए मतदान के दौरान सभी तैयारियां चाकचौबंद रहीं। कॉलेज के मेनगेट और परिसर के गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। छात्र-छात्राओं, परिसर स्टाफ के अलावा अन्य किसी को भी परिसर में घुसने की अनुमति नहीं थी। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। लगभग 3 वर्ष बाद चुनाव हुए तो छात्र छात्राओं में जोश था।

यहाँ उपाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव के पद पर निर्विरोध चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर पंकज फर्तियाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रूचि कुटोला ने जीत दर्ज की है। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रूचि कुटोला को 1667 दिव्या जोशी ने 1176 मत प्राप्त किए। सचिव पद पर गौरव भंडारी 1740 और नितिन खोलिया 1127, संयुक्त सचिव पर करिश्मा रावत 802 और करिश्मा तिवारी 1918, कोषाध्यक्ष पद पर सविता दानू 69, अमित फर्तियाल 1124, वैभव सिंह नेगी 1009, भगवत प्रसाद आर्या 570 तथा सांस्कृतिक सचिव के लिए नितिन रावत निर्विरोध और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए देवाशीष धानिक 1470 और आकाश जंगपांगी 1126 ने मत प्राप्त किए। कला संकाय प्रतिनिधि रोहित बेलवाल, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि भारतेंदु पंत, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश, दृश्य कला संकाय प्रतिनिधि दिव्यांशु जोशी शिक्षा संकाय प्रतिनिधि निकिता टम्टा निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी प्रोफेसर इला शाह द्वारा विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। आपको बता दें कि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के बागी आशीष जोशी ने भी नामांकन कराया था लेकिन उनका नामांकन किन्हीं कारणों से निरस्त हो गया था। परिणाम घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं, सरकार ने किया साफ
Next: पौड़ी परिसर में तालेबंदी कर की नारेबाजी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.