Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम धामी डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में हुए शामिल
  • देहरादून

सीएम धामी डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में हुए शामिल

RNS INDIA NEWS 22/12/2022
11 (29)

हमारी सनातन संस्कृति व हमारे साधु-संत “सर्वे भवन्तु सुखिनः“ के सिद्धांत की प्रेरणा देते हैं: सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऋषिकेश स्थित डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने तथा अथक परिश्रम के साथ जीवन में सफलता हासिल करने को कहा। विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर अपनी कामयाबी से शिक्षकों, परिजनों के साथ प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाने का प्रयास करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति व हमारे साधु-संत “सर्वे भवन्तु सुखिनः“ के सिद्धांत की प्रेरणा देते हैं। संत केवल कार्य से ही नहीं, अपितु अपने आचरण से भी समाज को शिक्षा और दृष्टि प्रदान करते हैं। संतों का जीवन परोपकार के लिए होता है। समाज को सही राह दिखाना ही संतों ने अपना धर्म माना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी द्वारा 2007 में स्थापित यह स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम प्राप्त कर रहा है। उन्होंने ब्रहमलीन देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी के जीवन को लोक कल्याण के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि स्नेह, आत्मीयता व परोपकार उनकी जीवनशैली थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जयराम जी से लेकर  देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी का पूरा जीवन लोक कल्याण और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी अपने गुरूओं के संकल्पों को पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से सेवा कार्य में लगे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शहीदों के परिजनों को शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मेयर अनीता मंमगाई, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद, टी.के शर्मा, प्रिंसिपल डीएसबी शिव सहगल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं पेंशनर
Next: सात शोध पत्रों को बेस्ट पेपर अवार्ड के लिए किया गया चयनित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.