Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक ने 700 लाख की लागत से बनने वाली योजनाओं का किया भूमि पूजन
  • देहरादून

विधायक ने 700 लाख की लागत से बनने वाली योजनाओं का किया भूमि पूजन

RNS INDIA NEWS 19/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर ब्लॉक के नौगांव-मांडूवाला की दस हजार की आबादी को जल्द ही पेयजल किल्लत से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। सोमवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने 383 लाख से अधिक की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया। विधायक ने बताया कि योजना के जलाशय निर्माण, पंप हाउस, रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक के नलकूप निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 383.13 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। बताया कि इस पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य सितंबर 2024 तक रखा गया है। योजना पूरी होने पर दस हजार की आबादी को पीने का पर्याप्त पानी मिलेगा। इसके साथ ही मालडुंग जलाशय योजना निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा, जिससे पूरे सहसपुर क्षेत्र की पेयजल किल्लत समाप्त हो जाएगी। दूसरी ओर, विधायक ने होरावाला में सिंचाई नहर हेड, नहर निर्माण, फीडरों के पुनर्रुद्धार और लिंक नहरों के निर्माण कार्यों का पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई का पर्याप्त पानी सुनिश्चित कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। खेतों में उपज बढ़ने से ही किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जीर्ण शीर्ण नहरों की मरम्मत और लिंक नहरों के निर्माण समेत पूरी योजना 341.41 लाख की लागत से पूरी होगी। योजना के पूरा होने पर किसानों को सिंचाई की पर्याप्त सुविधा मिलेगी। इस दौरान सहायक अभियंता मनोज जोशी, एसई तिवारी, ग्राम प्रधान प्रिया रावत, संदेश धीमान, खेमलता नेगी, निर्मला नेगी, यशपाल नेगी, सुखदेव फर्सवाण आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस भर्ती घोटाले में बीजेपी ने किया युवाओं के साथ कुठाराघात : आप
Next: उत्तरकाशी डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं एवं शिकायतें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.