Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में उत्साह
  • बागेश्वर

छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में उत्साह

RNS INDIA NEWS 19/12/2022
rns featured image new

बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर में 24 दिसंबर को होने वाले चुनावों की सरगर्मियां प्रारंभ हो गई है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। कोविड काल में तीन साल तक चुनाव न होने के कारण इस बार के चुनावों में मतदाताओं में काफी उत्साह है। इधर चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में तहसीलदार दीपिका आर्या ने प्रत्याशियों से कहा कि कोई भी प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करेगा। प्रत्याशी द्वारा किसी प्रकार का बैनर नहीं लगाया जा सकता है व पूर्व में लगे पोस्टर आदि हटाने के आदेश दिए। कहा कि यदि कहीं पर आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया तो नामांकन निरस्त किया जा सकता है। कोतवाल कैलाश नेगी ने कहा कि कोई भी छात्र-छात्रा किसी प्रकार से आचार संहिता व यातायात व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करे। महाविद्यालय आने के लिए यदि वाहन का प्रयोग किया जाता है तो हेलमेट अनिवार्य होगा व ओवर लोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रत्याशियों ने कई शंकाओं का समाधान करते हुए प्रशासन से कहा कि किसी प्रकार की अराजकता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला, चुनाव प्रभारी डॉ. ललित मोहन समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशी उपस्थित थे। चुनाव प्रभारी ने बताया कि चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन पत्र मंगलवार को खरीदे जाएंगे जिनकी जांच बुधवार को की जाएगी। कहा कि महाविद्यालय में अब तक 2350 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि अभी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंकी संगठन टीआरएफ की कश्मीरी पंडितों को खुली धमकी, कहा- जल्द बनाएंगे निशाना
Next: भीमताल में पार्किंग, सौंदर्यकरण को चार करोड़ स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.