Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जानलेवा हमले का आरोपी 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

जानलेवा हमले का आरोपी 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

काशीपुर। जानलेवा हमले के मामले में तीन माह से फरार चल रहे दस हजार के इनामी को जसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने भी आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मोहल्ला शिवनगर निवासी मधु ने जसपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि 24 सितंबर को वह अपनी बड़ी बहन पूनम सागर के साथ अपने दो बच्चों को सुल्तानपुर पट्टी से शेरेटन एकेडमी जसपुर ब्लॉक रोड में पेपर दिलवाने के लिए आये थे। पेपर खत्म होने के बाद वे बाइक से ब्लॉक रोड पर पहुंचे। इसी बीच उसकी बाइक को जसपुर के ग्राम गांगूवाला निवासी हरगोविंद पुत्र तेज बहादुर ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गए। हरगोविंद ने पहले डंडा मारकर उसकी बहन को घायल किया। फिर जान से मारने की नियत से चाकू मार दिया। जब उसने चाकू छीनने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को एएसपी अभय सिंह ने बताया कि संभावित स्थानों पर दबिश देने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद कोर्ट से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। कहा, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जसपुर पुलिस ने इनामी आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में जसपुर कोतवाली प्रभारी प्रकाश दानू, सूत मिल चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र प्रताप सिंह, विवेचना अधिकारी एसआई हरीश आर्य, कांस्टेबल राजकुमार, भूपेंद्र आर्य रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
Next: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ठेकेदार के टेंडर को निरस्त करने की संस्तुति

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.