Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सर्दी में कई गुना बढ़ जाता है ब्रैन हैमरेज का खतरा
  • देहरादून

सर्दी में कई गुना बढ़ जाता है ब्रैन हैमरेज का खतरा

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। सर्दी में ब्रेन हेमरेज स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण ठंड में रक्त नलिकाओं के सिकुडने के साथ-साथ रक्त का गाढ़ा होना और हाई ब्लड प्रेशर होना भी है। हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार के अनुसार ब्रेन स्ट्रोक कई प्रकार का होता है। इसमें एक स्ट्रोक रक्त वाहिकाओं में थक्का जमने पर होता है। इसे इस्केमिक स्ट्रोक कहते हैं। यह दो तरह का होता है, थांब्रोटिक व इंबोलिक। इसके अतिरिक्त दूसरा हेमेरेजिक स्ट्रोक होता है, जोकि रक्तवाहिका के क्षतिग्रस्त होने से होता है। ठंड के दिनों में हेमेरेजिक स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसमें ठंड लगने से रक्तवाहिका सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है। लिहाजा, ब्रेन में रक्त वाहिकाएणं क्षति हो जाती हैं। ऐसे में ठंड से बचना चाहिए और ब्लड प्रेशर के मरीज को नियमित रूप से दवा लेते रहना चाहिए। उच्चरक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग या उच्च कोलस्ट्राल से पीड़ित रोगी को स्ट्रोक होने का खतरा अधिक होता है। कम उम्र के लोगों में हाई ब्लड प्रेशर के अलावा मुख्य कारण धमनी में एन्यूरिजन की बीमारी होती है, इसके फटने के कारण ब्रेन हेमरेज होता है।

स्ट्रोक के लक्ष्ण: डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि शरीर के एक ही तरफ के हाथ या पैर में सुन्नपन, झनझनाहट होना, कमजोरी महसूस होना, अचानक लडख़ड़ाना, चक्कर आना, बोलने या समझने में मुश्किल, धीरे या अस्पष्ट बोलना, एक या दोनों आंखों से देखने में कठिनाई, तेज सिरदर्द होना, बेहोशी, होंठ और आंख एक तरफ लटक जाए तो यह स्ट्रोक के लक्षण हैं।

कैसे करें स्ट्रोक से बचाव: पर्याप्त नींद लें। तनाव से दूर रहें। धूमपान और शराब का सेवन न करें। सुबह-शाम टहलने के समय में बदलाव कर लें। सर्द हवा में बाहर न निकलें। ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक न पिएं। गुनगुना पानी और गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें। वजन पर नियंत्रण रखें। नियमित समयांतराल में रक्तचाप की जांच कराएं। ब्लड प्रेशर और शुगर के रोगी दवा बंद न करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नासवी द्वारा 15 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा स्ट्रीट फूड फेस्टिवल
Next: निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए अभी करें तैयारी: अग्रवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.