Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आम आदमी पार्टी ने लगाया राज्य सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप
  • देहरादून

आम आदमी पार्टी ने लगाया राज्य सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 15/12/2022
aam aadmi party

राज्य सरकार के दबाव में पुलिस कार्रवाई न करने को मजबूर, अपराधी मस्त : जोत सिंह बिष्ट

देहरादून।  आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला पत्रकारों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार इतने महत्वपूर्ण मसले को देश की जनता से छुपा रही है, उसी  के नक्शे कदम पर चलते हुए उत्तराखंड की सरकार भी अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी वीआईपी का नाम अब तक उजागर करने के बजाय छुपाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। एसआईटी पर दबाव बनाकर इस नाम को उजागर होने से रोके हुए है। आम आदमी पार्टी अंकिता हत्याकांड की घटना की जानकारी सार्वजनिक होने के पहले दिन से पुलिस थाने से लेकर के महामहिम राज्यपाल तक अंकिता की हत्या की जांच हाईकोर्ट के जज की देखरेख में कराने की मांग लगातार कर रही है। इसके लिए हमने धरना दिया, प्रदर्शन किये, कैंडल मार्च निकाला और हमारे अलावा अन्य राजनीतिक दलों ने, सामाजिक संगठनों ने लगातार इस मुद्दे को उजागर करने का प्रयास किया। लेकिन सरकार की कान पर जूं नहीं रेंगी। सरकार वीआईपी का नाम लगातार छुपा रही है। इस घटना में सबसे पहला दोषी वह पटवारी है जिसने 5 दिन तक अंकिता के पिता की एफआईआर दर्ज नहीं की। उसको गिरफ्तार होना चाहिए था।  दूसरा दोषी वह लोग हैं जिन्होंने रातों-रात बुलडोजर ले जाकर साक्ष्यों को छुपाने के लिए अंकिता जिस कमरे में रहती थी उस कमरे को तोड़ा। इस बात को एसआईटी ने कोर्ट ने स्वीकार किया कि उनको फॉरेंसिक जांच के लिए घटनास्थल पर साक्ष्य नहीं मिले और इसकी वजह है कि साक्ष्य बुलडोजर के माध्यम से नेस्तनाबूद कर दिए गए। उन बुल्डोजर चलाने वालों को जेल में होना चाहिए था।
वनान्तरा रिसोर्ट और उसके पीछे जो फैक्ट्री है जो घटना स्थल है जहां पर अंकिता के साथ अन्याय की शुरुआत हुई उस रिसोर्ट का स्वामी विनोद आर्य है। जिसको सरकार शुरू दिन से लेकर आज तक बचा रही है। उसको गिरफ्तार होना चाहिए था। उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं, वीआईपी का नाम उजागर करके उसको जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए था। कोई कार्यवाही नहीं हुई और अब एक नया तथ्य जो पिछले 2 दिन से सोशल मीडिया पर तैर रहा है कि यह परिवार केवल अंकिता का हत्यारा नहीं बल्कि यौन शोषण के अपराध में भी लिप्त है।
जिस ड्राइवर ने इस मामले को उजागर किया, पुलिस में उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश हो गए उसके बावजूद विनोद आर्य को गिरफ्तार न किया जाना, बीआईपी का नाम उजागर न करना, नार्को टेस्ट में बिलम्ब भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा अपनी पार्टी के अपराधियों को बचाने की पूरी पूरी कोशिश दिख रही है। पुलिस की जांच को भटका रही है।
उत्तराखंड की सरकार यूपी ट्रिपल एससी भर्ती घोटाले के सफेदपोश अपराधियों को बचा रही है। विधानसभा भर्ती घोटाले में जिन लोगों ने गलत तरीके से भर्ती की हमारा सीधा  आरोप है कि इस गलत तरीके से भर्ती करने में 5 सरकारों में रहे विधानसभा अध्यक्ष के अलावा सभी मुख्यमंत्री जिन्होंने विचलन के माध्यम से नियुक्तियों की स्वीकृति जारी की वह सब भी इस मामले में दोषी हैं। सब के खिलाफ कार्रवाई बनती है। लेकिन एक व्यक्ति जो स्वयं दोषी है वह अपने खिलाफ या अपने समकक्ष उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि राज्य के अंदर अपराधियों के हौसले बुलंद है। राज्य की कानून व्यवस्था चौपट है। एक मंत्री जी को जान से मारने की धमकी दी जाती है तो दूसरे मंत्री जी के भाई के घर में दिनदहाड़े डाका पड़ता है। अंकिता हत्याकांड के बाद लगातार पहाड़ के वह नौजवान जो रोजगार के लिए घर से बाहर निकले थे उनकी हत्या हो रही है।  राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार में बैठे लोग अपराध कर रहे हैं और उनको सरकार का संरक्षण प्राप्त है। राज्य का बेरोजगार सड़कों पर भटक रहा है। अतिथि शिक्षक के गले पर तलवार लटकी हुई है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कुल मिलाकर के राज्य की जनता हताश है। निराश है।
आम आदमी पार्टी नए साल के आगाज के साथ पूरे राज्य के अंदर इन सारे मुद्दों पर जन जागरण अभियान चलाने के लिए तैयारी कर रही है।  2023 में राज्य भर में जन जागरण अभियान चलाकर के भारतीय जनता पार्टी के कारनामों का खुलासा किया जाएगा । प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आर पी रतूड़ी ,नरेश शर्मा, गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, प्रदेश प्रवक्ता हेमा भंडारी, प्रदेश सचिव नासिर खान, अमित कुमार, सीपी सिंह, जिला प्रवक्ता अक्षय शर्मा, सुधा पटवाल, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एचआरडीए ने किया चार मंजिला व्यवसायिक/कार्यालय भवन सील
Next: मिलीभगत कर बेची गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन, वकील समेत तीन पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.