Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत
  • देहरादून

गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत

RNS INDIA NEWS 13/12/2022
default featured image

विकासनगर। चकराता वन प्रभाग के बावर रेंज में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार ने ग्रामीणों के कई पालतू पशुओं को अपना निवाला बना दिया है। अब गुलदार बस्ती की ओर भी रुख करने लगा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। बाणाधार निवासी सूरत सिंह, केशर सिंह ने बताया कि रविवार रात को गुलदार ने गोशाला में बंधे बैलों को अपना निवाला बना दिया था। शूनीर निवासी जबर सिंह ने बताया कि रविवार को ही दिन में गांव से लगे खेतों के पास बकरियां चुगा रहा था, अचानक बकरियों के झुंड के नजदीक गुलदार पहुंच गया। इससे बकरियां इधर उधर भागने लगी, जबकि उसने पेड़ पर शरण ली। शोर मचाने के बाद ही गुलदार वहां से भागा। कहा कि गुलदार के बस्ती के निकट आमद से ग्रामीणों में दहशत है। शाम होते ही बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। वहीं महिलाएं भी चारा पत्ती के लिए खेतों में जाने तक से कतरा रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को बस्ती क्षेत्र से बाहर खदेड़ने और पशुपालकों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी सुधीर भट्ट ने बताया कि वन दरोगा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय गश्ती दल को गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों को हुई पशु हानि की रिपोर्ट डीएफओ को भेजी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमालयन हॉस्पिटल में नए इमरजेंसी भवन का लोकार्पण
Next: ठोस और तरल कूड़े के प्रबंधन की जानकारी दी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-10 at 21.02.52_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.