Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों ने की डीएम से मुलाकात
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों ने की डीएम से मुलाकात

RNS INDIA NEWS 11/12/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में आवास विहीन तीर्थ पुरोहितों को आवास उपलब्ध करवाने सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर केदारसभा की कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी से मुलाकात की साथ ही जरूरी कार्यवाही की मांग की है। केदारसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के नेतृत्व मे एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात की और केदारनाथ से जुड़े विषयों पर वार्ता की। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि जिन तीर्थ पुरोहितों के पास केदारनाथ में रहने‌ के लिए अभी तक आवास नहीं हैं, उन्हें शीघ्र आवास उपलब्ध करवाए जाएं। 2015 से अब तक जिन भी भूमि स्वामियों से जो भी अनुबंध हुए हैं, पहले उन्हें पूर्ण किया जाए, उसके बाद नए भवन स्वामियों से वार्ता की जाए। केदारनाथ में बन रहे प्लाजा का सम्पूर्ण तीर्थ पुरोहित समाज ने विरोध किया। कहा कि वर्ष 2015 या इसके बाद जिन भी भवनों का पूर्ण रूप से अधिग्रहण किया गया, रोजगार की दृष्टि से उन भवन स्वामियों से वार्ता कर उचित न्याय किया जाए। वर्ष 2013 की आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए पौराणिक मंदिर जैसे – लक्ष्मीनारायण मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, उदक कुण्ड का पुनर्निर्माण जल्द शुरू किया जाए। स्वच्छता की दृष्टि से यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ स्थायी शौचालयों का निर्माण किया जाए। ताकि केदारनाथ धाम में स्वच्छता बपनी रहे। जिलाधिकारी ने तीर्थपुरोहितों की मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रसाद शुक्ला, महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, बिष्णुकान्त कुर्मांचली, प्रवीण तिवारी, उमेश चन्द्र पोस्ती, बृजेन्द्र शर्मा, केशव तिवारी, तेज प्रकाश त्रिवेदी, संतोष त्रिवेदी, अनिल बगवाड़ी समेत कई तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात में शुरू हुआ दलबदल का खेल,आप के एक एमएलए समेत 3 निर्दलीय विधायक भाजपा को देंगे समर्थन
Next: पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलटी कार, एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.