Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग से बाल श्रम कराने और मारपीट में मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग से बाल श्रम कराने और मारपीट में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। बाल श्रम कराने और नाबालिग से मारपीट के मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबालिग को तिगरी गांव में बंधक बनाकर रखा गया था। वार्ड संख्या तीन शक्तिफार्म सितारगंज निवासी ज्योति विश्वास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक दिसंबर की रात उसका 12 वर्षीय पुत्र घर से लापता हो गया। पता चला कि उसके गांव के ही दो लोग उसके पुत्र को कार में बैठाकर ले गए हैं। दोनों ने उसके पुत्र को तिगरी खटीमा पहुंचा दिया है। जहां उन्होंने उसे एक घर में बंधक बना रखा है। वह चार दिसंबर को उस स्थान पर पहुंचे तो वहां वे लोग नहीं मिले। शाम को जब वह घर आए तो उनका पुत्र वहां मौजूद था। जब उन्होंने अपने पुत्र को घर चलने को कहा तो आरोपी मनोज बसेड़ा निवासी तिगरी ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज बसेड़ा के विरुद्ध धारा 323, 504 एवं बालश्रम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले की विवेचना चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली की झूलती तारें बनी खतरा
Next: हिमाचल के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री के नाम का भी हुआ ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.