Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली की झूलती तारें बनी खतरा
  • देहरादून

बिजली की झूलती तारें बनी खतरा

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। तेलपुर डांडी में ऊर्जा निगम की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। यहां बिजली की झूलती तारों की चपेट में किसी के भी आने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही हवा चलने पर तारों के आपस में टकराने से भी दुर्घटना का खतरा मंडराता रहता है। तेलपुर डांडी में 11 केवी की बिजली की लाइनें झूल रही हैं। ग्रामीण इसकी शिकायत कई बार ऊर्जा निगम अधिकारियों से कर चुके हैं, बावजूद इसके लाइन की मरम्मत नहीं की जा रही है। स्थानीय बाशिंदे अजय खंडूड़ी, केदार सिंह तोमर, दीवान सिंह, संदीप यादव, केशव, राकेश चौहान ने बताया कि झूलती बिजली की तारें बस्ती के मुख्य संपर्क मार्ग के ऊपर से गुजर रही हैं। कई बार मालवाहक वाहनों में रखा सामान इन तारों से टकरा चुका है। कई जगहों पर तारें चारा पत्ती के पेड़ों को छूकर गुजर रही हैं, जिससे लोग अपने पशुओं के लिए चारा काटने से कतरा रहे हैं। इसके साथ ही बारिश आने पर पेड़ों पर करंट दौड़ने का खतरा भी बना रहता है। हल्की हवा चलने पर तारें आपस में टकरा जाती हैं, जिससे इनमें चिंगारी निकलने लगती है। कहा कि संपर्क मार्ग पर बस्ती के बच्चे खेलते रहते हैं, जिनके साथ अनहोनी होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम अधिकारियों से जल्द तारों की मरम्मत करने की मांग की है। उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि संबंधित एसडीओ को तारों की मरम्मत के निर्देश दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट में दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार
Next: नाबालिग से बाल श्रम कराने और मारपीट में मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.