Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती गंभीर
  • नैनीताल

कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती गंभीर

RNS INDIA NEWS 09/12/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। गौलापार बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखचे उड़ गए और स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। वनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह गौरापड़ाव निवासी रूपाली (19) पुत्री शेखर बचखेती स्कूटी से दूध देने डेयरी जा रही थी। इस बीच पीछे से आ रही कार ने उसकी स्कूटी पर जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी और रूपाली दोनों कार के एक किनारे में फंस गए। इससे स्कूटी के परखचे उड़ गए और रूपाली गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद कार चालक दिवान सिंह ने घायल रूपाली को एसटीएच में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक रूपाली की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल चालक पुलिस की हिरासत में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली बिल के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार
Next: अनियमितताएं मिलने पर दो अस्पताल सील

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.