Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बैंक में हुई चोरी के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
  • हरिद्वार

बैंक में हुई चोरी के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

RNS INDIA NEWS 09/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव पदार्था स्थित मिनी बैंक में हुई चोरी के फरार छठे आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारियों में जुटी है। पुलिस के अनुसार गांव पदार्था स्थित सुल्तानपुर निवासी एक व्यक्ति मिनी बैंक शाखा चलाता है। 18 नवंबर की रात छह युवकों ने शाखा के शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र और एसओजी की मदद से तीन सगे भाइयों सहित चार आरोपियों को पकड़ा था। मामले में दो आरोपी सोनू उर्फ नाजिम पदार्था और भानु निवासी रायसी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए थे। पुलिस ने दोनों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र लगाया जिसकी बदौलत भानु प्रताप पुत्र अवनीश उर्फ टीटू निवासी रायसी थाना लक्सर को रानीमाजरा स्थित लक्सर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के बताए स्थान से पुलिस ने चोरी की रकम 50 हजार जो उसके हिस्से में आई थी उसे भी बरामद कर उसे जेल भेज दिया था। अभी पुलिस के हाथ छठा आरोपी नहीं लग पाया था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने में लगी थी। पुलिस की लगातार दबिश के चलते आरोपी सोनू उर्फ नाजिम पुत्र जमसीद ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने में जुटी है। पथरी एसओ पवन डिमरी ने बताया फरार आरोपी सोनू ने कोर्ट में सरेंडर किया है। जिसे रिमांड पर लेकर चोरी की रकम रिकवर की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन दरोगा और वन आरक्षी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Next: चैक बाउंस के दोषी को तीन माह के कारावास की सजा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.