Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नववर्ष और क्रिसमस को लेकर राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क में अलर्ट
  • हरिद्वार

नववर्ष और क्रिसमस को लेकर राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क में अलर्ट

RNS INDIA NEWS 09/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। नववर्ष और क्रिसमस को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पार्क की सभी रेंजों में 24 घण्टे निरंतर पेट्रोलिंग के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही गंगा तटीय क्षेत्रों और सघन आबादी वाले इलाकों में वन कर्मियों की तैनाती के साथ ही सभी रेंज अधिकारियों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग का आदेश भी दिए गए हैं। पार्क महकमे मे निर्देश के बाद शुक्रवार को पार्क की चीला रेंज में इस अभियान की शुरुआत की गई। चीला रेंज अधिकारी द्वारा पालतू हाथियों के साथ कई टीमों को मुंढाल और घासीराम सेक्शन में गश्त के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही पूरे माह के लिए रूट मैप तैयार कर लिया गया है। वहीं इस अभियान को लेकर कई अतिरिक्त टीमें बनाई गई हैं। शुक्रवार को हाथियों पर सवार होकर पार्क कर्मियों ने सघन गश्त अभियान चलाया। चीला रेंज के रेंजर शैलेस घिड़ियाल ने बताया कि नए साल के आसपास पार्क में मानवीय गतिविधियों को रोकने के लिए इस प्रकार की गश्त को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भीड़ का फायदा उठाकर पार्क में घुसपैठ करते हैं। टाइगर की संख्या अधिक होने पर पार्क में टाइगर के खतरे को देखते हुए हाथी से पेट्रोलिंग शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अलर्ट को देखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है। इस दौरान चीला पार्क रेंजर शैलेस घिड़ियाल, आशीष गौड़, सुशांत ममगाई, योगिता, सीमा कुकरेती, खलील रहमान, विनोद शुक्ला, अंकित, इस्तकार, राम प्रसाद, मीर हमजा, सुफियान, साहिल, रफी, मुस्तफा, इरफान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंगलौर में 220 केवीए बिजलीघर को मंजूरी प्रदान, 131 करोड़ की लागत से होगा तैयार
Next: पूर्व अर्द्ध सैनिकों को भी मिले सेना जैसी सुविधाएं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.