Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोहरे के कारण नहर में गिरी कार
  • हरिद्वार

कोहरे के कारण नहर में गिरी कार

RNS INDIA NEWS 09/12/2022
rns featured image new

रुड़की। शादी समारोह से रात के समय वापस घर लौट रहे लोगों की कार घने कोहरे के कारण आसफ नगर रेगुलेटर के निकट रेलिंग को तोड़ते हुए छोटी नहर में गिर गई। उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे आठ वर्षीय बालक सहित तीन लोगों को सकुशल बाहर निकाला। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी वाहन से उनके घर तक पहुंचाया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव लहबोली निवासी सिद्धार्थ 30 पुत्र विजय शर्मा अपने भतीजे विश्व 8 पुत्र अभिषेक और अपने घरेलू नौकर गोविंद पुत्र कल्याण निवासी सिक्किम हाल निवासी लहबोली के साथ रुड़की गणेशपुर स्थित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। शादी समारोह से वापस कांवड़ पटरी मार्ग लौटते समय जैसे ही वह आसफ नगर रेगुलेटर के निकट पहुंचे तभी घने कोहरे के कारण चालक सिद्धार्थ कार से नियंत्रण खो बैठा। रेलिंग को तोड़ते हुए कार सीधे छोटी नहर में गिर गई। कार को छोटी नहर में गिरते देख उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल और शहर चौकी प्रभारी मनोज गैरोला सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर एक कार छोटी नहर में गिरी हुई दिखाई दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने तीनों को सरकारी वाहन से उनके गांव तक पहुंचाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीडीओ ने की कृषि विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा
Next: चोरी की दो बाइकों संग युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.