Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने बढ़ाई चिंता
  • उत्तराखंड

यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने बढ़ाई चिंता

RNS INDIA NEWS 11/10/2020
Corona new

रोम। यूरोप में फ्लू के मौसम की शुरुआत होने से पहले ही कोरोना वायरस के मामले फिर से जोर पकडऩे लगे हैं, जिसके कारण कई देशों में गहन चिकित्सा इकाइयों में मरीजों की संख्या पुन: बढऩे लगी है और प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। स्पेन ने कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के कदमों को लेकर स्थानीय एवं राष्ट्रीय प्राधिकारियों के बीच तनाव के बीच इस सप्ताह मैड्रिड में आपातकाल घोषित कर दिया। जर्मनी ने संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित नए क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) में संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जवानों की मदद की प्रशंसा की है। इटली ने घर से बाहर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और सचेत किया है कि महामारी से कुछ हद तक उबरने के पश्चात पहली बार ऐसा हुआ है, जब स्वास्थ्य प्रणाली को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अस्पतालों में मरीज बढ़ रहे हैं। चेक गणराज्य ने उस समय जून में संक्रमण को काबू करने में ‘‘सफल’’ रहने की खुशी में जश्न मनाया था, जब चार्ल्स ब्रिज के पास 500 मीटर लंबी मेज पर हजारों प्राग निवासियों ने भोजन किया था, लेकिन अब यहां यूरोप में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति संक्रमण दर है। यहां हर एक लाख में से 398 लोग संक्रमित हैं। चेक गणराज्य के गृह मंत्री जान हामासेक ने स्वीकार किया कि हालात अच्छे नहीं है। रोम में इस सप्ताह लोगों को जांच कराने के लिए आठ से 10 घंटे पंक्तियों में खड़े रहना पड़ा और कीव से पेरिस तक चिकित्साकर्मियों को फिर से क्षमता से अधिक मरीजों वाले वार्डों में तय घंटों से अधिक समय तक काम करना पड़ा। अमेरिका स्थित ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के सात दिन के औसत आंकड़ों के अनुसार बेल्जियम, हालैंड, ब्रिटेन, स्पेन और फ्रांस समेत कई यूरोपीय देशों में हर रोज सामने आ रहे प्रति व्यक्ति नए मामले अमेरिका की तुलना में अधिक हैं। फ्रांस में शुक्रवार को 20,300 नए मामले सामने आए। फ्रांस की जनसंख्या सात करोड़ है। चिंता की एक और बात यह है कि फ्लू का मौसम अभी शुरू भी नहीं हुआ है और सर्दी का मौसम भी चरम पर नहीं है। यह सब शुरू होने पर संक्रमण और तेजी से फैलने की आशंका है। डब्ल्यूएचओ के यूरोप क्षेत्र के कार्यालय में कार्यकारी निदेशक रॉब बटलर ने कहा, ‘‘हमने पिछले 24 घंटे में 98,000 मामले देखे हैं, जो नया क्षेत्रीय रिकॉर्ड है। यह बहुत चिंताजनक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पकिस्तान में बिस्कुट के विज्ञापन के विरोध में आम लोग सडक़ों पर उतरे
Next: याददाश्त(स्मरण शक्ति) बढ़ानी है तो दिमाग को हल्का रखें, करें ये काम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड
  • पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.