Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पकिस्तान में बिस्कुट के विज्ञापन के विरोध में आम लोग सडक़ों पर उतरे
  • उत्तराखंड

पकिस्तान में बिस्कुट के विज्ञापन के विरोध में आम लोग सडक़ों पर उतरे

RNS INDIA NEWS 11/10/2020
rns featured image new

महविश के डांस को बताया मुजरा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक विज्ञापन को लेकर इन दिनों काफी हंगामा मचा हुआ है। यह एक बिस्कुट का विज्ञापन है। इस विज्ञापन में मॉडल महविश हयात पारंपरिक कपड़ों में डांस करते हुए विज्ञापन वाले बिस्कुट को देश का बिस्कुट बता रही हैं। वहीं इस बिस्कुट के विज्ञापन को अश्लील बताया जा रहा है। विरोध कर रहे लोग इस विज्ञापन में महविश के किए डांस को मुजरा बता रहे हैं।
इस विज्ञापन को लेकर विरोध और प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध करने वालों ने पाकिस्तान की इमरान सरकार से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पाकिस्तान का एक धड़ा इस विज्ञापन को महिलाओं की आजादी से जोडक़र देख रहा है और इसे सही ठहरा रहा है।
खबरों के मुताबिक, इस बिस्किुट के विज्ञापन के विरोध में आम लोग तो सडक़ों पर उतर आए ही हैं, वहीं दूसरी ओर मंत्री भी इस विज्ञापन को गैरवाजिब बता रहे हैं। वे इस विज्ञापन को अश्लील बता रहे हैं और इसपर तत्काल पाबंदी लगाने की मांग कर रहे हैं। विरोध करने वालों ने पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पेमरा ने विरोध की संजीदगी को समझते हुए इसके कंटेट पर विचार करने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। एक यूजर ने इसे विज्ञापन के नाम पर मुजरा बताते हुए पूछा कि पाकिस्तान में पेमरा नाम की कोई संस्था है भी या नहीं? इसके जवाब में विज्ञापन का समर्थन करने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस समाज को हंसती, मुस्कुराती, गाती- झूमती महिलाओं से नफरत है। इस समाज को सिर्फ सहमी, खौफजदा और रोती हुई औरतें पसंद हैं। पाकिस्तान के टीवी पर जब गमगीन औरतें के किस्से दिखाए जाते हैं तब किसी को कोई आपत्ति नहीं होती है।

7वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप केस में 3 दबोचे, 2 निकले नाबालिग!

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीन ने भारत की उत्तरी सीमा पर तैनात किये 60 हज़ार सैनिक
Next: यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने बढ़ाई चिंता

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.