Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर कोरिया में अमेरिकी फिल्म देखना छात्रों को पड़ा भारी, सरेआम दी गई फांसी
  • अंतरराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया में अमेरिकी फिल्म देखना छात्रों को पड़ा भारी, सरेआम दी गई फांसी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
faansi hang

सियोल। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी फिल्में देखने के लिए हाई स्कूल के दो छात्रों को भीड़ के सामने मौत के घाट उतार दिया। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। कोरियाई नाटकों जिसे के-ड्रामा के नाम से जाना जाता है, को देखना या उसे डिस्ट्रीब्यूट करना उत्तर कोरिया में सख्त मना है।
उत्तर कोरिया के इन दो छात्रों के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन इनमें से एक की उम्र 16 थी और दूसरे की उम्र 17 साल थी। दोनों छात्र अक्टूबर में उत्तर कोरिया के रयांगगांग प्रांत में स्थित एक स्कूल में मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद दोनों ने दक्षिण कोरियाई वेब सीरीज और अमेरिकी ड्रामा फिल्में देखे थे। यह बात भी सामने आई है कि दोनों ही छात्रों को शहर में स्थित एयरफील्ड में लोगों की भीड़ के सामने फांसी दी गई है। यह घटना अक्टूबर में हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी पिछले हफ्ते सामने आई है।
उत्तर कोरिया की सरकार की ओर से कहा गया है कि दोनों नाबालिग लडक़ों की ओर से किया गया अपराध बड़ा था। ये राक्षसों की तरह का अपराध था। इसलिए डरे हुए लोगों को उनकी फांसी देखने के लिए मजबूत किया गया था। उत्तर कोरिया में पिछले साल तानाशाह किम जोंग उन के पिता किम जोंग द्वितीय की पुण्यतिथि पर 11 दिन के शोक की घोषणा की गई थी। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को हंसने, खरीदारी करने या शराब पीने की अनुमति नहीं थी।
2020 में सरकार ने उत्तर कोरिया में विदेशी सूचनाओं के प्रसार पर बैन लगा दिया था। ऐसा कोरियाई फिल्मों के प्रसार को रोकने के लिए किया गया था। उत्तर कोरिया में इस तरह के शो काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि उत्तर कोरिया में ये विदेशी फिल्में और शो बैन हैं। लेकिन लोग स्मगल की गई फ्लैश ड्राइव और अन्य माध्यमों के जरिए इन फिल्मों को देखते हैं। लोग ऐसा बंद घरों में करते हैं। ताकि उनपर जुर्माना ना लग पाए या उनको मौत की सजा ना मिल जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर धोखाधड़ी मामले में ट्रंप संगठन दोषी
Next: यूरोपीय संघ के नेताओं ने पश्चिमी बल्कन को एकीकृत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला बैन लागू किया

RNS INDIA NEWS 10/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.