Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • यमुना एक्सप्रेस वे पर लगेगी वाहनों की रफ्तार पर लगाम, इस वजह से लिया गया फैसला
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

यमुना एक्सप्रेस वे पर लगेगी वाहनों की रफ्तार पर लगाम, इस वजह से लिया गया फैसला

RNS INDIA NEWS 07/12/2022
rns featured image new

ग्रेटर नोएडा (आरएनएस)। सर्दी आते ही कोहरा और एक्सीडेंट के मामले बढऩे लगते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए यमुना अथॉरिटी ने यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक रफ्तार पर लगाम लगाने की तैयारी की है। 15 दिसंबर से एक्सप्रेस वे पर भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से और हल्के वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे। रफ्तार पर यह प्रतिबंध 15 फरवरी तक जारी रहेगा। अभी तक भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से और हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ते हैं।
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने के लिए हर साल रफ्तार कम कर दी जाती है। इस बार भी यह रफ्तार कम कर दी जाएगी। इसके अलावा जेपी कंपनी को एक्सप्रेस वे पर जल्द ही कुछ टोल बूथ को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यमुना अथॉरिटी ने जो भी निर्देश स्पीड कम करने के दिए हैं, उसे जेपी समूह को पालन करना होगा।
फिलहाल यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों में कमी आती दिखाई दे रही है। यमुना प्राधिकरण की तरफ से आईआईटी दिल्ली की टीम से सर्वे करवाया गया था। जिसके चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ काम कराने की रिपोर्ट दी गई थी। यमुना प्राधिकरण के निर्देश पर जेपी ग्रुप की ओर से एक्सप्रेस वे पर काम कराए गए हैं और उनसे फर्क भी साफ देखने को मिल रहा है। अब एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या घटकर 50 फीसद हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर रोक, लिव इन रिलेशन में रहना भी अब अपराध
Next: छात्राओं को भगा ले जाने के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.