Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चंद्रबनी में सिंचाई गूल के लिए स्वीकृत बजट अन्य मद में कर दिया खर्च
  • देहरादून

चंद्रबनी में सिंचाई गूल के लिए स्वीकृत बजट अन्य मद में कर दिया खर्च

RNS INDIA NEWS 05/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। सिंचाई गूल बनाने के लिए स्वीकृत बजट को अन्य मद में खर्च किए जाने से आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले के जांच और सिंचाई गूल का निर्माण करने की मांग की है। नगर निगम पार्षद सुखवीर बुटोला के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे चंद्रबनी के लोगों ने बताया कि मेहूंवाला माफी नया नगर नलकूप से कैलाशपुर-चंद्रबनी तक सिंचाई गूल कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। जिला योजना से इस गूल के नव निर्माण के लिए पांच लाख की धनराशि स्वीकृत हुई थी। लेकिन नलकूप खंड ने स्थानीय जनता को बताए बिना इस राशि को दूसरे मद में खर्च कर दिया। गूल का निर्माण नहीं होने से लोगों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जबकि इस गूल से करीब तीन बीघा कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलता था। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने के कारण किसानों की उपज का उत्पादन कम हो रहा है, जिससे उनकी मेहनत बेकार जाने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। बताया कि अधिकांश किसानों की आय का स्रोत सिर्फ कृषि ही है। ऐसे में सिंचाई के अभाव के कारण किसानों के परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। बताया कि नलकूप खंड द्वारा गूल निर्माण के लिए स्वीकृत बजट को अन्य मद में खर्च किया जाना वित्तीय अनियमितता है। जबकि यह बजट जिला योजना के तहत जारी किया गया था। इसके लिए संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी जरूरी है। लोगों ने जिलाधिकारी से जल्द कार्रवाई की मांग की है, जिससे दोषी अधिकारियों को उनके किए की सजा मिल सके और सिंचाई गूल का निर्माण भी हो सके। जिलाधिकारी से शिकायत करने वालों में अनिल ढाकाल, मदन सिंह, बालेश्वर रतूड़ी, बलवंत रावत, विनोद भंडारी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फल पट्टी पर बन रही अवैध कॉलोनियां सील
Next: ढकरानी पावर हाउस के इंटैक पर मिला व्यक्ति का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.