Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरेंडर करने आया बदमाश पुलिस ने दबोचा
  • देहरादून

सरेंडर करने आया बदमाश पुलिस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 30/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर डकैती के मामले में फरार एक लाख के इनामी आठवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगदी और तमंचा भी बरामद किया है। डकैती में फरार तीन और आरोपियों की तलाश को पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली में प्रेसवार्ता कर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 15 अक्तूबर को शीशपाल अग्रवाल निवासी डोईवाला के घर पर डकैती हुई थी। इसमें पूर्व में ही पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, मामले में चार आरोपी फरार थे, इनमें मेहरबान उर्फ बावला पुत्र फैय्याज उर्फ कल्लू निवासी खालापार, मुजफ्फरनगर और हाल निवासी सैय्यद कॉलोनी, जयपुर, राजस्थान को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रायवाला स्थित नेपालीफार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी मेहरबान वकील से बात कर देहरादून की अदालत में सरेंडर करने के लिए पहुंचा था। तलाशी में आरोपी से दो कंगन, दो मंगलसूत्र, दो कान के टॉप्स, चार कान के झुमके, 28 चांदी के सिक्के, एक मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नगद और एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिले हैं। बताया कि आरोपी के खिलाफ यूपी, दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों में डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। फरार अन्य आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ के निर्देश स्थानीय पुलिस को दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मस्सू देवता को कंधाड़ लाने के लिए जोजोड़िये मंझगांव के लिए रवाना
Next: अंडर 17 बालक वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम क्रिकेट चैंपियन बनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.