Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में चक्का जाम के चलते लोग रहे परेशान
  • देहरादून

दून में चक्का जाम के चलते लोग रहे परेशान

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

ऑटोमेटिक फिटनेस में छूट नहीं मिलने से कॉमर्शियल वाहन संचालक  नाराज
सभी जिलों में फिटनेस केंद्र नहीं खुलने तक फिटनेस की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की

देहरादून। दून में आज बस, टैक्सी-मैक्सी कैब, ऑटो, मैजिक, ई-रिक्शा, ट्रक और लोडर नहीं चलने से लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। विक्रम और स्कूल वैन संचालकों के भाजपा समर्थित धड़े को छोड़कर बाकी संचालक भी चक्का जाम में शामिल हैं। सुबह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सवारी वाहन नहीं मिलने पर पैदल जाना पड़ रहा है। ऑटोमेटिक फिटनेस से छूट नहीं मिलने से कॉमर्शियल वाहन संचालकों में नाराजगी है। साथ ही पेट्रोल और डीजल वाले वाहनों को बाहर करने का फैसला वापस लेने की मांग की जा रही है। उत्तराखंड विक्रम ऑटो रिक्शा परिवहन महासंघ के महामंत्री इंद्रजीत कुकरेजा ने बताया कि चार सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल है। सिटी बस महासंघ अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने बताया कि उत्तराखंड में परिवहन विभाग ने प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए तय तिथि से पहले ही डोईवाला के लालतप्पड़ में ऑटोमेटिक फिटनेस शुरू करवा दिया है। जब तक सभी जिलों के फिटनेस केंद्र नहीं खुल जाते तब तक फिटनेस की पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए। दून ऑटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि आरटीए ने हाल में ही दस साल या इससे अधिक पुराने डीजल-पेट्रोल के ऑटो-विक्रम को मार्च 2023 और बाकी वाहनों को एक दिसंबर 2023 तक सड़क से बाहर करने का फैसला लिया है। इसका वह विरोध कर रहे हैं। चक्का जाम में शामिल हैं। देहरादून ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के सचिव अशोक ग्रोवर ने बताया कि करीब दस हजार ट्रक और लोडरों का संचालन ठप रहेगा। देहरादून टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी खलिक अहमद ने बताया कि करीब 600 टैक्सी कैब का संचालन ठप है। इसी तरह 400 मैजिक भी संचालित नहीं होंगे। दून-गढ़वाल जीप कमांडर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौहान पहाड़ के लिए संचालित करीब 450 सूमो, मैक्स, ट्रैकर आदि नहीं चलेंगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिले परिवहन कारोबारी, मांगा समर्थन
उत्तराखंड विक्रम, ऑटो रिक्शा परिवहन महासंघ देहरादून के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से मुलाकात की। अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मांग उठाई कि उत्तराखण्ड के प्रत्येक जिले में दो से तीन फिटनेस सेंटर खोले जाएं, तब तक पुरानी व्यवस्था बहाल हो। करन माहरा ने कहा कि सरकार को इनकी न्याय संगत मांगों को और बातों को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वाहन चालकों को समर्थन रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में सिटी बस महानगर देहरादून के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल, उत्तराखंड विक्रम, ऑटो रिक्शा परिवहन महासंघ देहरादून के महामंत्री इंदरजीत कुकरेजा, ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, ऑटो रिक्शा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह, देहरादून विकास नगर धर्मावाला बस यूनियन के अध्यक्ष धर्म सिंह राणा, देहरादून विकास नगर यूनियन अद्ज्ञाक्ष सौरभ शर्मा, बिष्ट गांव टाटा मैजिक यूनियन अध्यक्ष गणेश बाबू आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीतकालीन विस सत्र का पहला दिन: विपक्षी कांग्रेस का सदन में हंगामा, प्रदेश सरकार पर किए जमकर प्रहार
Next: रायपुर ने जीता बालक अंडर-14 फुटबॉल का खिताब

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्वांसी अस्पताल में डॉक्टर न होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जड़ा ताला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.