Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के लापरवाह रवैए को लेकर जताया आक्रोश
  • देहरादून

पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के लापरवाह रवैए को लेकर जताया आक्रोश

RNS INDIA NEWS 26/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के लापरवाह रवैए को लेकर आक्रोश जताया। अधिकांश जन प्रतिनिधियों ने कहा कि अधिकारी आम जनता समेत निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनते हैं, जिससे समय पर जनता की समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है। ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण मल्ल ने अधिकारियों पर लापरवाह रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पीठ से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारी जनता की बात नहीं सुनते। समस्याओं के समाधान के लिए जनता पंचायत के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के पास आती है, लेकिन अधिकारी जन प्रतिनिधियों की भी बात नहीं सुन रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पृथ्वीपुर के प्रधान ने कहा कि उनकी पंचायत में लंबे समय से एक नलकूप लीकेज है। नहर के किनारे पर सुरक्षा दीवार और पुलिया निर्माण भी नहीं हुआ है। सभी मामले संबंधित अधिकारियों के सामने रखे गए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सैनी ने कहा कि प्रतीतपुर, शाहपुर, कल्याणपुर में 11 केवी बिजली लाइन लोगों के घरों के ऊपर से गुजर रही है। कई जगहों पर तारें झूल रही हैं। बावजूद इसके ऊर्जा निगम अधिकारी मौन साधे हुए हैं। ऊर्जा निगम अधिकारी ग्रामीणों के फोन तक नहीं उठाते। इस दौरान ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रवीण बंसल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेणू खान आलिम, बीडीओ आतिया परवेज, अधिशासी अभियंता पीएन राय, सीएमएस डॉ. विजय सिंह, बीईओ वीपी सिंह, कनिष्ठ अभियंता आलेंद्र कुमाईं, एसडीओ अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
बैठक में जन प्रतिनिधियों ने बताया कि जामनखाता में पेयजल लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से पानी सड़क पर बह रहा है, जबकि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं। ग्रामीणों को सिंचाई गूलों से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत नई पेयजल लाइन बिछाने के कार्य में भी अनियमितता की शिकायत की गई। जन प्रतिनिधियों ने बताया कि फतेहपुर में पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। पेयजल लाइन बिछाने का कार्य दो माह पहले पूर्ण हो चुका है। बावजूद इसके अभी तक खुदी हुई सड़क को ठीक नहीं किया गया।
बैठक में शामिल विधायक मुन्ना चौहान ने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में जितने विकास कार्य हुए उतने राज्य गठन के बाद से नहीं हुए थे। इस बार भी क्षेत्र में कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉलीथिन की बड़ी खेप पकड़ी, दो ट्रक सीज
Next: साइबर ठग के झांसे में आकर दो लाख गंवाए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.