Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नगर निगम बोर्ड की बैठक रही हंगामेदार
  • हरिद्वार

नगर निगम बोर्ड की बैठक रही हंगामेदार

RNS INDIA NEWS 26/11/2022
rns featured image new

सफाई, फांगिग और टूटे स्लैब लेकर पार्षदों ने किया हंगामा
कनखल क्षेत्र के पार्षदों ने मच्छरदानी ओढ़कर किया प्रदर्शन

हरिद्वार। नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने सफाई व्यवस्था, फॉगिंग मशीन और टूटे स्लैब के मुददों को लेकर जमकर हंगामा किया। बैठक के दौरान कनखल क्षेत्र के पार्षदों ने मच्छरदानी ओढ़कर प्रदर्शन किया। सफाई मुद्दे पर एकजुट नजर आए भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने नगर निगम अधिकारियों को घेरा। हंगामा कर रहे पार्षदों ने आरोप लगाया कि डेंगू के प्रकोप से लोग परेशान हैं। लेकिन नगर निगम की ओर से वार्डो में फागिंग नही करायी जा रही है। शनिवार को टाउन हॉल में आयोजित नगर निगम बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती द्वारा नालों की सफाई के लिए दो नाला क्लीनिंग मशीन क्रय करने का प्रस्ताव रखते ही सभी पार्षदों ने विरोध करना शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल ने नालों की सफाई न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर निगम के पास तमाम संसाधन होने के बावजूद नालों की सफाई नहीं करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि मशीनों की खरीद से पहले अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधारनी चाहिए। भाजपा पार्षद सचिन अग्रवाल व परमिंदर गिल ने नालों के टूटे स्लैब को लेकर हंगामा किया। कृष्णा नगर के पार्षद परमिंदर गिल ने कहा कि चार साल से स्लैब बनाने का प्रस्ताव मांगा जा रहा है और पास भी हो रहा है। लेकिन आजतक भी इस पर कोई अमल नहीं किया जा रहा। शहर  में फागिंग और दवा का छिड़काव न होने का आरोप लगाते हुए पार्षद शुभम मंदौला, पार्षद सचिन अग्रवाल, पार्षद प्रशांत सैनी और पार्षद नितिन शर्मा मच्छरदानी ओढ़कर नगर आयुक्त के सामने बैठ गए। कनखल क्षेत्र के पार्षदों ने क्षेत्र डेंगू का व्यापक प्रकोप होने के बाद भी नगर निगम द्वारा डेंगू के लार्वा को समाप्त करने के लिए कारगर प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में डेंगू से कई मौत हो चुकी हैं।  बोर्ड बैठक में मेयर अनिता शर्मा, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के अतिरिक्त पार्षद किरण जैसल, पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, पार्षद सपना शर्मा, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद शुभम मंदौला, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद कैलाश भटट, पार्षद विवेक उनियाल, पार्षद उदयवीर सिंह, पार्षद ललित रावत, पार्षद मोनिका सैनी, पार्षद राधेकृष्ण शर्मा, पार्षद अनुज सिंह, पार्षद सुनील कुमार पांडेय, पार्षद  नागेंद्र सिंह, पार्षद लोकेश आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर किया चिकित्सा अधीक्षक का घेराव
Next: जिला जेल निर्माण के विरोध में महिलाओं ने किया प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.