Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिव विहार कालोनी के लोगों ने विधायक से की नाला निर्माण कराने की मांग
  • हरिद्वार

शिव विहार कालोनी के लोगों ने विधायक से की नाला निर्माण कराने की मांग

RNS INDIA NEWS 26/11/2022
rns featured image new

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी के निवासियों ने विधायक रवि बहादुर को समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की है।  विधायक कैंप कार्यालय पहुंचे कालोनीवासी पारुल चौहान, रुचि, राजेश्वरी, विनीता, नवीन ध्यानी, राजेश कुमार, मुन्ना कुरेशी आदि ने बताया कि कॉलोनी में पिछले कई वर्षो से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिस कारण से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक और अधिकारीयों को अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने मांग की कि कॉलोनी में एक नाले का निर्माण करके उसे मुख्य मार्ग से जोड़ा जाए जिससे समस्या दूर हो सकती है। दो महीने पहले भी इस संबंध में प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ। दूषित पानी की निकासी नहीं होने से सारा पानी सड़क और खाली प्लॉटों में भर जाता है। खाली प्लाटों में भरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। जिससे संक्रमक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि उन्होंने मौके पर जाकर समस्या का संज्ञान लिया था। समस्या को देखते हुए नाले का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा दिया गया है। जल्द ही नाले का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास कार्य कराने के लिए उन्हें विधायक बनाया है। विधानसभा क्षेत्र की सभी कालोनियों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर पारुल चौहान, रुचि, राजेश्वरी, विनीता, मंजू, पुष्पा, श्रद्धा, किरन, सोबिता राय, मुकेश, शालू, आरती, नीलम, ममता, नवीन ध्यानी, राजेश कुमार, मुन्ना कुरेशी, हिमांशु शेखर, सचिन, सुमित, अशोक कुमार, राजेश आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कबाड़ बीनने वालों को पुलिस ने किया जागरूक
Next: इंजीनियरिंग कालेज में लिखा विवादित धार्मिक नारा, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.