Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: कांग्रेस ने निकाली नफरत छोड़ो भारत जोड़ो पदयात्रा, नवमनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज का हुआ भव्य स्वागत
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: कांग्रेस ने निकाली नफरत छोड़ो भारत जोड़ो पदयात्रा, नवमनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज का हुआ भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 26/11/2022
WhatsApp Image 2022-11-26 at 8.09.27 PM

अल्मोड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज संविधान दिवस की 73 वीं वर्षगांठ के दिन कांग्रेसजनों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सोमेश्वर विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी, नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में देवदार इन होटल से शहीद स्मारक पार्क एलआरसाह रोड तक पदयात्रा निकालकर भारतीय लोकतंत्र के मजबूती के लिए जनता को जोड़ने का अभियान चलाया।

होटल शिखर में आयोजित संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल ने कहा कि आज लोकतंत्र पर गहरा प्रहार हो रहा हैं। चुनावी प्रणाली में अधिकारों का हनन हो रहा है। जिस संविधान को बनाने में लगभग तीन वर्ष का समय लगा था, वो यहीं कांग्रेस पार्टी के नेता थे, जिन्होंने लम्बा अध्ययन करके देश के प्रत्येक वर्ग, क्षेत्र की भावनाओं को समेटकर अखण्ड धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की स्थापना की थी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश को चला सकती है। उन्होंने सबसे एकजुट होकर संविधान की रक्षा के लिए अहम लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

गोष्ठी में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि हम कांग्रेसजन देश के संविधान दिवस को बनाने वाली पार्टी के ध्वजवाहक हैं। लेकिन आज भारतीय संविधान को‌ कमजोर करने की साजिश हो रही है। देश की‌ लोकतांत्रिक विरासतों को नष्ट किया जा रहा है। आज देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है।

गोष्ठी में कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने संविधान दिवस की बधाईयाँ प्रेषित करते हुए दायित्व प्रदान करने के लिए प्रान्तीय नेतृत्व सहित जनपद के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए वह सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
गोष्ठी में युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व सोमेश्वर प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी, ब्लॉक प्रमुख ताडी़खेत हीरा रावत, आनन्द बगडवाल, संयोजक अनुसूचित प्रकोष्ठ किशनलाल, केवल सती, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व राज्यमंत्री ए के सिंकदर पवार, डेयरी फेडरेशन उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, जीवन भण्डारी, योगेश चन्द्र, संजय वाणी, पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पंकज वर्मा, अमन अंसारी, सुनील कर्नाटक, मनोज सनवाल, नमित जोशी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर महिला अध्यक्ष गोपा नयाल, गीता महरा, राधा बिष्ट, दीपा साह, संजय दुर्गापाल, पूर्व युवक जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप जंगपागी, विपुल कार्की, नवल बिष्ट, किशोर नयाल, सचिन आर्या, प्रभात शैली, विनोद वैष्णव, कार्तिक साह, गोपाल चौहान, महेश लाल आर्या, ज्येष्ठ प्रमुख गोपाल खोलिया, परितोष जोशी, रमेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख नरेन्द्र कुमार, ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र फर्त्याल, राजेन्द्र बिष्ट, कुन्दन भण्डारी, शिवराज नयाल, पूरन सुप्याल, मनोज रावत, मदन नेगी सहित अल्मोड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर के दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं नगर पालिका सभासदों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढ़ोल-नगाड़ों के साथ हुआ सचिन का स्वागत
Next: कूल्हा स्टेडियम में नमो ऐप कार्यशाला का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-14 at 16.47.20_11zon
  • अल्मोड़ा

धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-14 at 11.00.33_11zon
  • अल्मोड़ा

क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.