Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केंद्रीय कर्मचारी बायोमेट्रिक सिस्टम पर नहीं लगाएंगे हाजिरी
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय कर्मचारी बायोमेट्रिक सिस्टम पर नहीं लगाएंगे हाजिरी

RNS INDIA NEWS 09/10/2020
fingerprint

कोरोना संकट

नई दिल्ली(आरएनएस)। केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अपने कर्मचारियों के लिए नए आदेश जारी किए हैं। करीब 49 लाख कर्मचारियों को बायोमेट्रिक हाजिरी से छूट देने के पहले लिए गए आदेशों को आगे बढ़ा दिया गया है। यानी आगामी आदेशों तक सभी कर्मचारी और अधिकारी रजिस्ट्र में अपनी हाजिरी भरेंगे। सभी कार्यालय दो शिफ्टों में काम करेंगे। अवर सचिव और उससे ऊपर के अधिकारी सभी कार्यदिवसों पर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
डीओपीटी की ओर से जारी ताजा आदेशों के मुताबिक, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में कामकाज की नई व्यवस्था तैयार की गई है। मकसद, किसी भी तरह कर्चारियों को कोरोना से बचाना है। नए आदेशों में कहा गया है कि अंडर सेक्रेटरी से नीचे के पदों पर काम करने वाले कर्मचारी 50 फीसदी की संख्या तक ही कार्यालय में आएंगे। विभागाध्यक्ष को यह सुनिश्चित करना होगा कि एक समय में ये संख्या 50 फीसदी से ज्यादा न हो। उसे यह भी देखना होगा कि किसी जनहित कार्य की वजह से अगर कभी पचास फीसदी से अधिक कर्मचारी की जरूरत पड़ गई है तो वह आसानी से पूरी हो जाए। सोशल डिस्टेंसिंग को हर हाल में बनाए रखना होगा। कार्यालय के लिए निर्धारित की गई समयावधि के दौरान भीड़ न होने पाए, इसका खास ध्यान रखना पड़ेगा। कार्यालय का समय पहली पारी के तहत सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक और दूसरी पारी के अंतर्गत सुबह दस बजे से शाम साढ़े छह बजे तक रहेगा। जो कर्मचारी कंटेनमेंट जोन में रहते हैं, उन्हें कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। वे अपने घर पर रहकर ही काम करते रहेंगे। मोबाइल फोन और संचार के दूसरे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के जरिए वे अपने कार्यालय के संपर्क में रहेंगे। इसके अलावा दिव्यांग और प्रेगनेंट महिला कर्मियों को भी कार्यालय में आने से छूट प्रदान की गई है। यदि कोई बैठक करनी है तो उसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का तरीका अपनाया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा दोषी को सजा की मांग
Next: दिवाली से पहले चीनी एलईडी लाइटों पर सरकार सख्त!

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.